27.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमबॉलीवुडनेहा कक्कड़ के रीमेक सॉन्ग पर फाल्गुनी पाठक ने दी अपनी प्रतिक्रिया!

नेहा कक्कड़ के रीमेक सॉन्ग पर फाल्गुनी पाठक ने दी अपनी प्रतिक्रिया!

फाल्गुनी पाठक ने कहा वर्जन सुना तो ‘तकरीबन उल्टी करने वाली थीं।

Google News Follow

बॉलीवुड की जानी मानी गायिका नेहा कक्कड़ अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इस बार नेहा कक्कड़ लीजेंड गायिका फाल्गुनी पाठक के 90 के दशक में प्रसिद्ध गाना ‘मैंने पायल है छनकाई’ के रीमेक को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, इस गाने के नए वर्जन को लोगों द्वारा कुछ खास पसंद नहीं किया जा रहा हैं। लगातार सोशल मीडिया पर गायिका को उनके इस नए गाने के लिए ट्रोल किया जा रहा हैं। हालांकि इसी बीच अब इस गाने की वास्तविक गायिका फाल्गुनी पाठक ने इस पर फिर से प्रतिक्रिया दी है। 

हाल ही में दिए एक नए इंटरव्यू के दौरान फाल्गुनी पाठक ने नेहा कक्कड़ द्वारा इस गाने को बर्बाद करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि गाने के नए वर्जन से इस गाने की मासूमियत बर्बाद हो गई है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन पहले रीमिक्स किए गए वर्जन के बारे में पता चला पहली बार गाने का नया वर्जन सुना तो वह ‘तकरीबन उल्टी करने वाली थीं।’  

फाल्गुनी पाठक ने कहा कि कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। फैन गाने के खिलाफ लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फैन मेरा सपोर्ट कर रहे हैं तो मैं चुप क्यों रहूं। इसी के साथ फाल्गुनी ने कहा कि नेहा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होती, लेकिन मैं ऐसा करने में असमर्थ हूं। काश मैं कर पाती लेकिन अधिकार मेरे पास नहीं हैं। 

बता दें कि नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘ओ सजना’ रिलीज हो चुका है। म्यूजिक वीडियो में नेहा के साथ क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा और एक्टर प्रियांक शर्मा भी नजर आए हैं। इस नए वर्जन को बॉलीवुड रीमिक्स के लिए मशहूर तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। हालांकि उनका यह गाना किसी को पसंद नहीं आ रहा है। 

ये भी देखें 

त्वचा के कालेपन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें