29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमबॉलीवुडपोर्न केस में पति-पत्नी आमने-सामने

पोर्न केस में पति-पत्नी आमने-सामने

Google News Follow

मुंबई। porn film रैकेट मामले में मुंबई पुलिस की टीम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के जुहू स्थित बंगले पर जांच के लिए पहुंची है। पुलिस पिछले 4 घंटे से शिल्पा से सवाल-जवाब कर रही है। पोर्न केस में गिरफ्तार राज कुंद्रा को भी पुलिस साथ लेकर पहुंची है। दोनों को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा का स्टेटमेंट फिलहाल दर्ज कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शिल्पा कुंद्रा की कई कंपनियों में पार्टनर हैं और उन्हें इस ऐप और इसके कंटेंट को लेकर पूरी जानकारी थी। सूत्रों के मुताबिक, कुंद्रा ने कई बार इस ऐप से होने वाली कमाई की बड़ी रकम शिल्पा के बैंक खाते में भी मंगाई थी।

शिल्पा पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर कुंद्रा के गलत काम की जानकारी छिपाई है। उनकी एडल्ट कंटेंट कंपनी ‘केनरिन’ में शिल्पा भी पार्टनर हैं। कई लड़कियों ने अपने बयान में भी यह कहा है कि एक्टिंग में आने से पहले उनकी बात शिल्पा से करवाई गई थी। वहीं राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें 41A के तहत नोटिस नहीं दिया था। बता दें 41A का नोटिस पुलिस के सामने पेशी के लिए होता है। अगर व्यक्ति इस नोटिस का पालन करता है तो उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, सिर्फ पूछताछ के लिए ले जाया जा सकता है। राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी शुक्रवार को खत्म हो रही थी, लेकिन एस्प्लेनेड कोर्ट ने कस्टडी 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को भी 27 जुलाई तक कस्टडी में भेज दिया गया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें