30 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमबॉलीवुड‘अगर खेल के जरिए भारत-पाक संबंध सुधार सकते हैं तो होने देना...

‘अगर खेल के जरिए भारत-पाक संबंध सुधार सकते हैं तो होने देना चाहिए’: जायद खान

Google News Follow

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता जायद खान ने कहा कि अगर खेल के जरिए दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध बन सकते हैं, तो इसे होने देना चाहिए। जायद खान ने पत्रकारों से कहा, “भारत नंबर-1 टीम है। टीम इंडिया शानदार है। मुझे लगता है कि शत प्रतिशत भारत ही इस मुकाबले को जीतेगा। दोनों देशों के बीच मुकाबला होना चाहिए। खेल को खेलभावना की तरह लेना चाहिए। पाकिस्तान के साथ अगर कुछ हद तक अच्छे संबंध बन सकते हैं, तो उन्हें बनने देना चाहिए।”

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह पहली बार है जब दोनों देशों की टीमें क्रिकेट मैदान पर आमने-सामने होंगी। हालांकि कुछ लोग इस मुकाबले को लेकर आपत्ति जता रहे हैं, वहीं एक बड़ा वर्ग इसे खेल भावना की दिशा में देख रहा है।

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि जब तक दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार नहीं होता, तब तक क्रिकेट और व्यापार नहीं होना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार की अनुमति हो, तो दोनों देशों के बीच मैच होना चाहिए। टीम इंडिया ने ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया है। पाकिस्तान ने ओमान के खिलाफ 93 रन से जीत दर्ज की और दूसरे पायदान पर मौजूद है।

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक भारत-पाक के बीच तीन मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने दो और पाकिस्तान ने एक मैच जीता है। इस बार टीम इंडिया अगर जीतती है, तो प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान लगभग पक्का कर लेगी, जबकि पाकिस्तान के पास जीत के साथ भारत से आगे निकलने का मौका होगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें