27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमबॉलीवुडभारत की हरनाज संधू ने 21 साल बाद जीता मिस यूनिवर्स का...

भारत की हरनाज संधू ने 21 साल बाद जीता मिस यूनिवर्स का ख़िताब 

Google News Follow

इजराइल में 12 दिसंबर को हुए 70वें मिस यूनिवर्स प्रोग्राम में 2021 मिस यूनिवर्स का ख़िताब भारत की हरनाज संधू ने जीता। इससे पहले यह ख़िताब 21 साल पहले 2000 में लारा दत्ता ने और 1994 में मिस यूनिवर्स का यह ख़िताब सुष्मिता सेन ने जीता था।

इस प्रतियोगिता में प्रिलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा युवतियों ने भाग लिया। जिसमें तीन देशों के प्रतियोगी महिलाएं ही जगह बना पाईं। इसमें साउथ अफ्रीका और पराग्वे की महिला प्रतियोगी थी। जिन्हें हरनाज संधू ने पीछे छोड़ते हुए यह ख़िताब जीता। हरनाज संधू को मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स 2020 की एंड्रिया मेजा ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया।

वहीं, दूसरी ओर हरनाज संधू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चंडीगढ़ की रहने वाली मॉडल को खिताब जीतने के बाद “चक दे ​​फट्टे इंडिया, चक दे फट्टे” के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को मिस यूनिवर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक 51k लोग देख चुके हैं। वीडियो में हरनाज संधू बेहद खुश नजर आ रही हैं और जोर-जोर से चिल्ला रही हैं। वह प्रतियोगियों से घिरी हुई नजर आ रही हैं।  जिसमें वह ”चक दे फट्टे इंडिया, चक दे फट्टे” जोर से चिल्ला रही हैं।

बता दें कि 1994 में मिस यूनिवर्स का यह ख़िताब सुष्मिता सेन ने जीता था। जबकि, इसके बाद 2000 में लारा दत्ता ने जीता था। इससे पहले मिस दिवा 2021, फेमिना मिस इण्डिया पंजाब 2019 में हरनाज संधू रह चुकी हैं और फेमिना मिस इण्डिया 2019 के लिए हरनाज संधू ने शीर्ष 12 में भी जगह बना चुकी हैं।
ये भी पढ़ें 

कैटरीना और विक्की ने शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर की शेयर 

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी का टेलीकास्ट, करोड़ों रूपये में हुई डील    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें