32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमबॉलीवुडक्या राज कुंद्रा से अलग रहने वाली हैं शिल्पा शेट्टी?, जानें पूरा...

क्या राज कुंद्रा से अलग रहने वाली हैं शिल्पा शेट्टी?, जानें पूरा मामला

Google News Follow

मुंबई। पोर्नोग्राफी फिल्म बनाने और उन्हें एप्प पर अपलोड करने के मामले में जेल की हवा खा रहे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के दरवाजे पर एक और मुसीबत दस्तक देने वाली है। बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे विवादों से उबर रही शिल्पा शेट्टी अब कुंद्रा का घर छोड़कर अपने बच्चों के साथ अलग रहेंगी। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फ़िलहाल शिल्पा शेट्टी एक रियलिटी शोज में जज  भूमिका निभा रही हैं।

कुंद्रा की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही: बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने का प्लान बना रही हैं। वेबसाइट के मुताबिक एक्ट्रेस की दोस्त का कहना है कि राज कुंद्रा की मुसीबतें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। राज का जो एडल्ट कंटेंट के साथ लिंक था उसके बारे में जानकर शिल्पा को काफी शॉक्ड लगा है। शिल्पा को नहीं पता था कि जो डायमंड्स और राज की कमाई थी वो इन पैसों के जरिए आ रही थी।
अनुराग बसु ने शिल्पा से किया वादा: रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिल्पा अपने बच्चों को राज की इस गलत तरीके से कमाए गए पैसों से दूर रखना चाहती हैं। वह राज की कमाई का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं। वह रिएलिटी शोज को जज करके जो कमाई करेंगी उसी से बच्चों को पालेंगी और अब वह और फिल्मों में काम करेंगी। खबर ऐसी भी है कि फिल्ममेकर अनुराग बसु और प्रियादर्शन ने शिल्पा को वादा किया है कि वे उन्हें काम देंगे। अगर राज ज्यादा समय के लिए भी हिरासत में रहे तो इससे एक्ट्रेस को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब ये खबर कितनी सच है और कितनी झूठ ये तो शिल्पा खुद ही बता सकती हैं।
इस फिल्म में किया था काम : देखते हैं कि शिल्पा यहीं रहेंगी या सच में वह बच्चों को लेकर राज के घर से चली जाएंगी। शिल्पा की जुलाई में फिल्म हंगामा 2 रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए शिल्पा ने 10 साल बाद वापसी की थी। शिल्पा इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थीं, लेकिन फिर फिल्म के रिलीज के कुछ दिनों पहले ही राज कुंद्रा गिरफ्तार हो गए थे. शिल्पा की सारी एक्साइटमेंट और खुशी खत्म हो गई।  शिल्पा ने हालांकि फैंस से फिल्म देखने की अपील की थी। उन्होंने मैसेज लिखा था कि इस फिल्म को बनाने में कई लोगों की मेहनत लगी है इसलिए इस फिल्म को जरूर देखें।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें