28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमबॉलीवुडजैकलीन की भूमिका संदिग्ध! क्या बनेगी फर्नांडिस-सुकेश पर फिल्म?     

जैकलीन की भूमिका संदिग्ध! क्या बनेगी फर्नांडिस-सुकेश पर फिल्म?     

Google News Follow

200 करोड़ की वसूली से जुड़े केस में फंसी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुसीबत बढ़ती जा रही है। उन पर ईडी का शिंकजा कसता जा रहा है। बताया जा रहा है कि  जैकलीन की इस मामले भूमिका अभी संग्दिध है। जबकि अभिनेत्री नोरा फतेही को ईडी ने राहत दी है। बता दें कि नोरा फ़तेही के खिलाफ ईडी ने आउट लुक नोटिस जारी नहीं किया है। ईडी ने चर्जशीट में नोरा फतेही को पीड़ित बताया है। जबकि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को ईडी ने चार्जशीट में ऐसी कोई बात नहीं कही गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुकेश के खिलाफ नोरा फतेही गवाह बनेगी।

गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर से यह मामला जुड़ा हुआ है। सुकेश पर आरोप है कि उसने जेल में रहते हुए एक कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ रूपये की ठगी की थी। इसके बाद अभिनेत्री फर्नांडिस से सुकेश का जुड़ाव और करोड़ो रूपयों के गिफ्ट देने की बात सामने आई है। फिलहाल दोनों की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि  सुकेश द्वारा जैकलीन को  महंगे घोड़े और बिल्ली गिफ्ट की गई हैं।  वहीं ,  नोरा फतेही  को महंगी कार हुए आई फोन गिफ्ट के रूप में दिए गए हैं। अब दोनों अभिनेत्रियां ईडी की रडार पर हैं। हालांकि नोरा ने खुद को इस मामले से अलग करते हुए स्वयं को पीड़ित बताया है।

इधर, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जैकलीन और सुकेश मामले को लेकर एक निर्माता फिल्म  बनाने की तैयारी में है। हालांकि नाम का खुलासा नहीं हुआ है।  रिपोर्ट में कहा गया कि  दोनों पर एक काल्पनिक कहानी गढ़ कर फिल्म या सीरीज बनाई जा सकती है।
      
ये भी पढ़ें 

गुलाबराव पाटिल ने मांगी माफ़ी तो हेमा मालिनी ने कही यह बात….

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी का टेलीकास्ट, करोड़ों रूपये में हुई डील    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें