29.7 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमबॉलीवुडबॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जान्हवी कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जान्हवी कपूर

साल 2018 में इस दुनिया को अलविदा कर गई थीं श्रीदेवी।

Google News Follow

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी ने 5 साल पहले दुनिया को अलविदा कहा था। 24 फरवरी को दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि है। वहीं श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जान्हवी कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए लिखा, ‘मैं अभी भी आपको हर जगह ढूंढती हूं मां, मैं जो भी करती हूं तब सोचती हूं कि आपको मुझपर गर्व महसूस होगा। जहां भी मैं जाती हूं, जो भी मैं करती हूं, सब आपसे शुरू होकर आप पर ही खत्म होता है।’ इस पोस्ट के साथ जान्हवी कपूर ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं।

जान्हवी कपूर के अलावा श्रीदेवी के पति और फिल्ममेकर बोनी कपूर ने भी श्रीदेवी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ भावुक पोस्ट लिखा है। बोनी कपूर ने लिखा, ‘जो चला गया मुझे छोड़ दिया, वो आज तक मेरे साथ है।’ ‘तुम हमे 5 साल पहले छोड़ कर चली गई। तुम्हारा प्यार और यादें हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है और यह हमेशा हमारे साथ रहेगी।’ बता दें कि बोनी कपूर अक्सर ही श्रीदेवी से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड में ‘सदमा’, ‘चांदनी’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘जुदाई’, ‘खुदा गवाह’, ‘नगीना और मॉम जैसी फिल्में दे चुकीं श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए वह लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से हुआ था।

ये भी देखें 

विवादों में रही ‘द कश्मीर फाइल्स’ अब अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में छाई

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें