36 C
Mumbai
Sunday, March 8, 2026
होमबॉलीवुडजाह्नवी कपूर ने जन्मदिन पर नंगे पांव 3,550 सीढ़ियां चढ़कर तिरुमला मंदिर...

जाह्नवी कपूर ने जन्मदिन पर नंगे पांव 3,550 सीढ़ियां चढ़कर तिरुमला मंदिर में किए दर्शन

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने 6 मार्च को मनाया 29वां जन्मदिन

Google News Follow

Related

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्मदिन इस बार खास चर्चा का विषय बना, क्योंकि हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपना जन्मदिन बेहद आध्यात्मिक तरीके से मनाया। जन्मदिन के दिन उन्होंने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला मंदिर का दौरा किया और मंदिर तक पहुंचने के लिए 3,550 सीढ़ियां नंगे पांव चढ़ीं। जाह्नवी ने यह पूरा सफर पैदल ही तय किया।

तिरुमला मंदिर तिरुमला पहाड़ियों पर स्थित भगवान व्यंकटेश्वर को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को नंगे पांव सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। जाह्नवी ने भी हर साल की तरह इस बार 3,550 सीढ़ियां नंगे पांव चढ़कर भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने करीब 11 किलोमीटर का पूरा ट्रेक भी नंगे पांव ही पूरा किया। 6 मार्च की सुबह-सुबह उन्होंने तिरुमला मंदिर की ओर अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान वह नंगे पांव थीं और उन्होंने एक साधारण सलवार-सूट पहन रखा था। उनका यह सादगी भरा अंदाज लोगों के दिल को छू गया। मंदिर पहुंचने के बाद जाह्नवी कपूर ने पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।

वीआईपी दर्शन की जगह उन्होंने एक सामान्य भक्त की तरह दर्शन किए। दर्शन के लिए जाह्नवी ने पारंपरिक दक्षिण भारतीय पोशाक पहनी थी। नंगे पांव मंदिर की ओर जाते हुए उनके वीडियो पर फैंस ने ढेरों टिप्पणियां कीं और अभिनेत्री पर प्यार व आशीर्वाद की बारिश कर दी।

जाह्नवी ने एक बार एक इंटरव्यू में अपने अध्यात्म और तिरुपति बालाजी मंदिर जाने की परंपरा के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था, “पिछले 5–6 वर्षों में मैं आध्यात्मिक रूप से काफी प्रभावित हुई हूं। मुझे अपने धर्म और अध्यात्म में रुचि है। मेरा अंतर्मन मुझे भगवान के दर्शन करने के लिए बुलाता है।”

खास बात यह है कि जाह्नवी कपूर सिर्फ अपने जन्मदिन पर ही नहीं, बल्कि हर साल अपनी मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर भी तिरुमला जाकर प्रार्थना करती हैं। काम के मोर्चे पर जाह्नवी जल्द ही राम चरण अभिनीत फिल्म पेड्डी में नजर आएंगी। मूल रूप से तेलुगु भाषा में बनी यह फिल्म 30 अप्रैल को पूरे भारत में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें:

ईरान युद्ध से नेतन्याहू को घरेलू फायदा, लेकिन विदेशों में इज़राइल को नुकसान संभव​!

उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने स्वागत किया!

नेपाल चुनाव: आरएसपी की बढ़त तेज, लामिछाने ने चितवन से बड़ी जीत हासिल की!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,038फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें