28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमबॉलीवुड'गांधी' वेब सीरीज में दादाभाई नौरोजी का किरदार निभाएंगे कबीर बेदी !

‘गांधी’ वेब सीरीज में दादाभाई नौरोजी का किरदार निभाएंगे कबीर बेदी !

कबीर बेदी ने इंस्टाग्राम पर ‘गांधी’ टीम के साथ डिनर की तस्वीरें साझा की

Google News Follow

दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी अब एक ऐतिहासिक किरदार में नजर आने वाले हैं। वेब सीरीज ‘गांधी’ में वे दादाभाई नौरोजी का रोल निभाएंगे। इसको लेकर अभिनेता ने कहा है कि यह उनके करियर का सबसे गौरवपूर्ण अनुभव है।

कबीर बेदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) से कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और सीरीज की टीम के साथ दिखाई दिए। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “‘गांधी’ सीरीज का टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शानदार तालियों के साथ स्वागत किया गया। मुझे गर्व है कि मैंने भारत के महान नेता दादाभाई नौरोजी का किरदार निभाया, जिन्होंने लंदन में गांधीजी के शुरुआती दिनों में उन्हें प्रेरित किया। दर्शकों की प्रशंसा ने हम सभी को बहुत प्रभावित किया। निर्माताओं हंसल मेहता, समीर नायर, सिद्धांत खेतान, संगीतकार ए.आर. रहमान और अप्लॉज एंटरटेनमेंट की बड़ी सफलता है। पूरी कास्ट और क्रू, खासकर शानदार प्रतीक गांधी को बधाई। टोरंटो, आपके प्यार के लिए धन्यवाद।”

‘गांधी’ पहली भारतीय वेब सीरीज है, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ है। इसका निर्माण अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने किया है। इस प्रोजेक्ट को डायरेक्टर हंसल मेहता ने निर्देशित किया है, जबकि इसमें प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस सीरीज का संगीत मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है।

इससे पहले भी कबीर बेदी ने इंस्टाग्राम पर ‘गांधी’ टीम के साथ डिनर की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने बताया था कि यह सीरीज TIFF के प्राइम टाइम कैटेगरी में चुनी गई पहली भारतीय सीरीज है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इस खास मौके पर कबीर बेदी के साथ हंसल मेहता, प्रतीक गांधी, टॉम फेल्टन, भामिनी ओजा, ए.आर. रहमान और समीर नायर जैसे सितारे मौजूद थे।

तस्वीरों के साथ अभिनेता ने लिखा था, “गांधी टीम के साथ TIFF से पहले एक खास डिनर हुआ। सीरीज को TIFF प्राइम कैटेगरी में चुना गया है। ये हमारे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। इस शो को समीर नायर, सिद्धांत खेतान और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है और इसमें संगीत मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है। यह भारत का पहला शो है, जिसे कभी भी इस कैटेगरी में चुना गया है। पूरी टीम को ढेरों बधाई। मैं और भी बातें जल्द शेयर करूंगा।”

‘गांधी’ का यह इंटरनेशनल प्रीमियर भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। दर्शकों और समीक्षकों की नजर अब इस बहुप्रतीक्षित सीरीज पर टिकी हुई है, जिसमें न सिर्फ गांधीजी की कहानी बल्कि उनके समकालीन नेताओं का भी गहरा चित्रण देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

भागलपुर को बड़ी सौगात, मिजोरम-आनंद विहार नई राजधानी एक्सप्रेस जल्द!

Indo-Nepal Border: नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच लोगों का पलायन शुरू!

Bihar: ‘लोकल से ग्लोबल तक’, ​बोधगया में खुलेगा ​खादी ​का​ शोरूम​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें