36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमबॉलीवुडकंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज कराया काउंटर केस

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ दर्ज कराया काउंटर केस

Google News Follow

मुंबई। जावेद अख्तर के मानहानि केस में अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को कोर्ट में पेश हुई अब इस केस की अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। इसी दौरान कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर के खिलाफ कई संजीदा इल्जाम लगाए हैं। बता दें कि कोर्ट ने कंगना के अदालत में पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी करने की चेतावनी दी थी।

कंगना ने अपने केस में कहा कि जावेद अख्तर ने उन्हें और उनकी बहन रंगोली चंदेल को उनके को-स्टार के साथ विवाद के संबंध में गलत इरादे से अपने घर बुलाया था। जिसके बाद उन्होंने दोनों बहनों को धमकाया था। कंगना ने दूसरा आरोप लगाया कि जावेद अख्तर ने उनकी पब्लिक इमेज को खराब करने की कोशिश की। साथ ही कहा कि उनके को-स्टार का साथ देते हुए उन्होंने कंगना से लिखित में माफी मांगने के लिए कहा। कंगना ने तीसरा आरोप लगाया कि जावेद अख्तर ने उन्हें धमकाया था कि अगर वह माफी नहीं मांगती हैं तो उसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहें। कंगना ने अपनी याचिका में कहा है कि जावेद अख्तर ने उनके चरित्र पर अनुचित बयान देकर सवाल उठाए साथ ही जानबूझकर उनकी विनम्रता का अपमान किया।

इतना ही नहीं उन्होंने प्राइवेसी में भी दखल दिया। कंगना ने पांचवा आरोप लगाया है कि जावेद अख्तर के इस व्यवहार की वजह से उन्हें मेंटल टॉर्चर हुआ है। बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद कंगना ने जावेद अख्तर पर निशाना साधा था ,जिसके बाद जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें