बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर प्रियंका का बड़ा खुलासा, सपोर्ट में उतरी कंगना

प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने को लेकर किए गए खुलासे के बाद कंगना रनौत ने पीसी का सपोर्ट करते हुए कई ट्वीट किए हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर प्रियंका का बड़ा खुलासा, सपोर्ट में उतरी कंगना

बॉलीवुड की बहुचर्चित देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब विदेशी गर्ल बन गई है। वह बॉलीवुड से ज्यादा हॉलिवुड में ऐक्टिव है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा के फैन हमेशा से ही असमंजस में रहे कि आखिरकार क्या वजह है जो प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से दूर हो गई हैं। वहीं अब खुद देशी गर्ल ने हॉलीवुड की तरफ जाने के पीछे की अपनी वजह फैन के समझ साझा किया हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि इंडस्ट्री में पॉलिटिक्स का शिकार हो रही थीं, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया और हॉलीवुड का रुख किया।

प्रियंका ने बताया कि उस वक्त ‘मुझे बॉलीवुड में साइड लाइन किया जा रहा था। लोग मुझे फिल्मों में कास्ट नहीं कर रहे थे। मुझे लोगों से परेशानी होने लगी थी। मेरे खिलाफ होने वाली पॉलिटिक्स से थक गई थी। मुझे उस वक्त एक ब्रेक की जरूरत थी। प्रियंका चोपड़ा ने डैक्स शेफर्ड के पोडकास्ट ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ से बात करते हुए बताया कि जब वो फिल्म ‘सात खून माफ’ की शूटिंग कर रही थीं। उसी वक्त उन्हें अंजुला आचार्य ने उन्हें एक म्यूज़िक वीडियो में देखा और उन्हें फोन किया। उन्होंने प्रियंका से यूएस में म्यूज़िक में करियर बनाने के लिए बात की। इस म्यूजिक विडिओ ने प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में मौका दिया।

प्रियंका चोपड़ा के इस खुलासे के बाद अब बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतर आई हैं। कंगना ने ट्वीट किया, “प्रियंका चोपड़ा को लेकर सबका यही कहना है कि लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना लिया था। उन्हें ना केवल बुली किया गया बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से भी बाहर कर दिया गया था। इसी वजह से इस सेल्फ मेड लड़की को भारत छोड़ना पड़ा। ये बात हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।’

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत ने एक साथ ‘फैशन’ फिल्म में काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार राजकुमार राव के साथ ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म में नजर आई थीं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिटबुल के साथ ही कई सिंगर्स के साथ कुछ म्यूजिक वीडियो दिए लेकिन फाइनली उन्होंने हिट टीवी शो क्वांटिको के साथ हॉलीवुड मे एक्टिंग की। उन्होंने शो में अपनी भूमिका के लिए लगातार दो पीपल्स च्वाइस अवार्ड भी जीते। आज प्रियंका हॉलीवुड में खास पहचान बना चुकी हैं। जल्द ही वह रूसो ब्रदर्स के शो ‘सिटाडेल’ और हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ में नजर आएंगी।

ये भी देखें 

डायरेक्टर राजामौली के समर्थन में कंगना रनौत, ट्रोल करने वालों को बोलीं…

Exit mobile version