30 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडकेएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तारीख आई सामने!

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तारीख आई सामने!

केएल राहुल और आथिया शेट्टी के वेडिंग फंक्शंस 21 जनवरी से 23 जनवरी तक होंगे।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

क्रिकेटर केएल. राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी बहुत ही जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनकी शादी 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी। इस बीच सोशल मीडिया पर केएल राहुल का पाली हिल वाला घर रोशनी से जगमगा उठा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सजावट को देखकर साफ तौर पर माना जा रहा है कि क्रिकेटर के घर पर शादी की तैयारिया शुरू हो चुकी हैं। 21 जनवरी से कपल की प्री-वेडिंग रस्में शुरू हो जाएंगी। इनमें कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। वहीं दोनों की शादी की रस्में 21 से 23 जनवरी तक होंगी।

बता दें कि अथिया और राहुल करीब तीन सालो से एकदूसरे को डेट कर रहे है। हालांकि काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। अथिया ने अपने सोशल मीडिया पे वेकेशन के काफी तस्वीरें शेयर की, जिसमें राहुल भी नज़र आये। वहीं अथिया को भी राहुल के कई इंटरनेशनल मैचों में देखा गया। हालांकि एक समय बाद दोनों ने इस रिश्ते को सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट के जरिए ऑफिसियल कर दिया| हाल में दोनों ने साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए एक-दूसरे की फोटोज भी शेयर की थीं। इनकी शादी की खबरों के कयास पिछले कई महीनों से लगाए जा रहे थे।

कपल की वेडिंग साउथ इंडियन स्टाइल में होगी। बता दें कि अथिया के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने मीडिया को बताया था कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। जो कि सुनील के घर जहान में हो सकती है। अपने इस स्पेशल दिन के लिए केएल राहुल ने पहले ही भारतीय टीम से छुट्टी भी ले ली है। शादी को लेकर दोनों परिवारों की ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

ये भी देखें  

वैश्विक स्तर पर कायम है फिल्म ‘आरआरआर’ का जादू, जीता तीसरा अवॉर्ड

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,326फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें