30 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमबॉलीवुडजानिए अभिनेत्री कंगना रनौत इस शो में कपल्स के साथ क्या करने...

जानिए अभिनेत्री कंगना रनौत इस शो में कपल्स के साथ क्या करने वाली हैं?

Google News Follow

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब एक रिएलिटी शो होस्ट करेंगी। बताया जा रहा है कि यह शो  कपल्स और सिंगल्स के रिलेशन पर होगा। बता दें कि सलमान खान अमिताभ बच्चन कई शोज होस्ट कर रहे हैं।गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना रनौत अमेरिकन रिएलिटी शो टेंप्टेशन आईलैंड के इंडियन अडेप्टेशन के साथ ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कंगना ने शो साइन कर लिया है और जल्दी ही इसका शूट शुरू कर देंगी।

जानकारी के मुताबिक टेंप्टेशन आईलैंड शो में कपल्स और सिंगल्स भाग लेते हैं, जहां उनका पार्टनर के साथ रिलेशन और कनेक्शन टेस्ट किया जाता है। बता दें कि कंगना पहली बार कोई रियलिटी टीवी शो होस्ट करने जा रही हैं। वहीं सलमान खान, अमिताभ बच्चन सहित कई अन्य बड़े सितारे लंबे वक्त से रिएलिटी शोज होस्ट कर रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह भी जल्दी ही ‘द बिग पिक्चर’ के साथ नई पारी शुरू करने वाले हैं। ऐसे में क्या कंगना इन सितारों को टक्कर दे पाएंगी? ये तो आने वाले वक्त पर ही पता लगेगा।कंगना इन दिनों बुडापेस्ट में हैं, जहां वो अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ का शूट कर रही हैं। वहीं बात कंगना रनौत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो अभिनेत्री के खाते में धाकड़ के साथ ही तेजस और थलाइवी  भी शुमार है। याद दिला दें कि कंगना की फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट कोविड की वजह से टल गई है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें