29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमबॉलीवुडकेआरके ने बदला अपना नाम

केआरके ने बदला अपना नाम

केआरके ने 'खान' हटाकर लगाया 'कुमार'

Google News Follow

खुद को आलोचक बताने वाले केआरके हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। मुद्दा कोई भी हो उस मुद्दे में कूदना इनकी आदत हैं। केआरके हमेशा ही बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए लगभग हर फिल्म को लेकर अपना विचार लोगों के साथ शेयर करते हैं, जिसपर दर्शक अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। अब एक बार फिर से केआरके चर्चा में हैं। दरअसल कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने अपना नाम बदल लिया है। 

केआरके ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया। इस ट्वीट में केआरके ने अपना सरनेम बदलने की बात कहीं। ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा, आज मैंने अपने नाम से खान हटाने और अपनी पत्नी का उपनाम कुमार अपने नाम में जोड़ने का फैसला किया है। उनकी पत्नी का नाम अनीता कुमार है उस नाते उन्होंने  नाम कमाल राशिद कुमार रखा है।

इसके साथ ही केआरके ने ट्विटर हैंडल पर भी अपना नाम बदलकर कमाल राशिद कुमार कर दिया है। केआरके के इस फैसले से सब हैरान हैं। केआरके का यह ट्वीट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘बढ़‍िया निर्णय है, घर वापसी।’

एक अन्‍य ने लिखा, ‘भाई कमाल राश‍िद कुमार नहीं, अब कमल कुमार लिखो।’

वहीं एक व्यक्ति ने लिखा-‘बायकॉट से डरकर ये फैसला लिया है क्या??’ 

हालांकि कई यूजर्स ने केआरके के इस फैसले की तारीफ भी की है। एक ने लिखा, ‘इसलिए लोग तुमसे प्‍यार करते हैं, तुम जो भी बोलते हो एकदम बेबाक बोलते हो। किसी से डरते नहीं हो, हम लोगों को आप पर गर्व है। हम आपके रिव्‍यूज देखते हैं।’ 

ये भी देखें

मुंबई में कोरोना के नए मामले

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें