29 C
Mumbai
Tuesday, April 28, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेत्री से यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयाली अभिनेता-निर्माता गिरफ्तार

अभिनेत्री से यौन उत्पीड़न के आरोप में मलयाली अभिनेता-निर्माता गिरफ्तार

Google News Follow

Related

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ निर्देशक-निर्माता रंजीत बालकृष्णन को कथित यौन उत्पीड़न के मामले में केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, एक युवा अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मंगलवार (31 मार्च) को यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी थोडुपुझा में की गई, जहां रंजीत एक कार्यक्रम के सिलसिले में पहुंचे थे। इस ऑपरेशन को इडुक्की के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया, ताकि किसी प्रकार की सार्वजनिक अव्यवस्था न हो।  गिरफ्तारी के बाद रंजीत को पहले थोडुपुझा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां प्रारंभिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद उन्हें आगे की पूछताछ के लिए एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह मामला एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई कथित घटना से जुड़ा है। शिकायतकर्ता अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि शूटिंग के दौरान निर्देशक ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी प्रक्रिया गोपनीय तरीके से की जा रही है।

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले अभिनेत्री ने फिल्म की आंतरिक शिकायत समिति (Internal Complaints Committee) को औपचारिक शिकायत दी थी। इसके बाद समिति ने मामले को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।

रंजीत इससे पहले भी यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर चुके हैं। न्यायमूर्ति के हेमा समिति की रिपोर्ट में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उत्पीड़न और दुराचार के मामलों का खुलासा हुआ था, जिसमें उनके खिलाफ भी आरोप सामने आए थे।

इसके अलावा, वर्ष 2024 में एक बंगाली अभिनेत्री ने भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि वर्ष 2009 में फिल्म पलेरी माणिक्यम में काम देने के बहाने रंजीत ने उसके साथ अनुचित शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में इस मामले में केरल उच्च न्यायलय में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया था कि 2009 के मामले को जमानती अपराध के रूप में देखा जा रहा है, जिसके बाद अदालत ने याचिका बंद कर दी थी। फिलहाल, ताजा मामले में पुलिस रंजीत से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 1,700 अंक से अधिक चढ़ा

कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹195.5 महंगा, मिनी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

रूसी सैन्य विमान AN-26 क्रैश, सभी 29 लोगों की मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,125फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें