30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 3, 2026
होमबॉलीवुडसेनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर: 'मासूम सवाल' के खिलाफ एफआईआर ...

सेनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर: ‘मासूम सवाल’ के खिलाफ एफआईआर   

Google News Follow

Related

आजकल हिन्दी फ़िल्में हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने का ठेका ले लिया है। अक्सर देखा जा रहा है कि बॉलीवुड की फिल्मों में एक के बाद एक अपमानित करने वाले कंटेंट परोसे जा रहे हैं। इसी कड़ी में फिल्म ‘मासूम सवाल’ भी विवादों में घिर गई है। इस फिल्म के पोस्टर पर सेनेटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर से हंगामा मचा हुआ। फिल्म के निर्देशक और निर्माता पर हिन्दू समाज के भावनाओं को आहत करने का आरोप है। जिसके बाद निर्माता और निर्देशक के खिलाफ पर एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिल्म मासूम सवाल के पोस्टर पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर होने पर शिकायत की गई है। जिसके बाद निर्माता और निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस संबंध में हिन्दू राष्ट्र नव निर्माण के अध्यक्ष अमित राठौर ने फिल्म की शिकायत की है।उन्होंने शिकायत में कहा है कि सेनेटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर से सनातन धर्म  को मानने वालों की भावना को ठेस पहुंची है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि ऐसे कृत्य में उत्तर प्रदेश और देशभर में माहौल खराब हो सकता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने  समाज में जहर घोलने की कोशिश की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हिन्दू राष्ट्र नवनिर्माण के कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद और साहिबाबाद के सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, पुलिस ने इन सिनेमाघरों  की सुरक्षा बढ़ा दी है। गौरतलब है कि यह फिल्म 5 अगस्त को रिलीज हुई है। फिल्म में मासिक धर्म को लेकर बनाया गया है। इस फिल्म में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश लेकिन पोस्टर में सेनेटरी पैड पर भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर से विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर  इस फिल्म को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि  फिल्म निर्माता और निर्देशक ने जानबूझकर  हिन्दू समाज के भावनाओं को आहत किया है।

ये भी पढ़ें 

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अरसलान गोनी से करेंगी शादी  

‘हर घर तिरंगा’ अभियान:​ ​रेलवे कर्मचारियों के वेतन से कटेगा​ पैसा​ ?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें