28.9 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमबॉलीवुडमायानगरी की काली दुनिया: तो इसलिए शर्लिन ने लगाई थी अग्रिम जमानत...

मायानगरी की काली दुनिया: तो इसलिए शर्लिन ने लगाई थी अग्रिम जमानत याचिका

Google News Follow

मुंबई। राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी का काले साम्राज्य का पर्दाफाश होने के साथ कई चेहरे बेनकाब हो रहे हैं। मायानगरी के नाम से जाने वाली मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का यह पहला काला अध्याय नहीं है। यहां वह सब होता है जो हिन्दुस्थान के आम आदमी नहीं करते हैं। कभी बॉलीवुड की फ़िल्में अंडरवर्ल्ड के पैसे से बनती थी ऐसे आरोप हमेशा लगते रहे हैं और उजागर भी हुए। अब राज कुंद्रा पूरी इंडस्ट्री को एक बार फिर बदनाम किया है।
इधर,अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया।राज कुंद्रा के साथ सह आरोपी के रूप में गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कोर्ट से राहत की मांग की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने शर्लिन चोपड़ा को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था।

सेक्सुअल हरासमेंट का लगाया आरोप: शर्लिन पोर्नोग्राफी केस में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के पास गई थीं और बयान दर्ज करवाया था। अप्रैल में उन्होंने राज कुंद्रा पर सेक्शुअल असॉल्ट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शर्लिन ने अपनी शिकायत में खुलासा किया था कि 2019 में राज कुंद्रा ने उनके बिजनेस मैनेजर को एक प्रपोजल डिस्कस करने के लिए बुलाया था।
शर्लिन का दावा है, 27 मार्च 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद राज बिना बताए उनके घर आ गए। इससे पहले मेसेज में दोनों की जबरदस्त बहस हुई थी। शर्लिन ने आरोप लगाया कि उनके मना करने के बाद भी राज उन्हें किस करने लगे। शर्लिन ने कहा कि वह शादीशुदा आदमी के साथ इन्वॉल्व नहीं होना चाहतीं न ही बिजनेस को प्लेजर के साथ मिक्स करना चाहती हैं। शर्लिन ने यह भी बताया कि राज ने उनसे कहा कि शिल्पा शेट्टी के साथ उनका रिश्ता कॉम्प्लिकेटेड है और घर पर वह ज्यादातर स्ट्रेस में रहते हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें