28.6 C
Mumbai
Sunday, June 28, 2026
होमबॉलीवुडमुकेश अंबानी ने एक्‍टर रामचरण की बेटी को दिया खास तोहफा, जानें...

मुकेश अंबानी ने एक्‍टर रामचरण की बेटी को दिया खास तोहफा, जानें कितनी है कीमत

अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने शुक्रवार को बच्‍चे का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा है।

Google News Follow

Related

साउथ के मशहूर एक्टर रामचरण इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी पत्नी उपासना ने 20 जून को एक नन्ही सी बच्ची को जन्म दिया था। बेटी के पैदा होने से लेकर अब नामकरण तक नन्ही परी सुर्खियों में है। वहीं कपल ने 30 जून को अपनी बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा। सोशल मीडिया पर रामचरण ने नामकरण सेरेमनी की फोटोज भी शेयर की। खबर है कि एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने उनकी बेटी को बेहद खास तोहफा दिया है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिलेयनियर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी की ओर से रामचरण की बेटी को सोने का पालना गिफ्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस सोने के पालने की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री और कारोबारी घरानों में यह चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि मुकेश अंबानी दुनिया के 14वें सबसे अमीर व्‍यक्ति हैं और वहीं एशिया के पहले सबसे अमीर शख्‍स हैं, जिनकी नेटवर्थ फोर्ब्‍स के मुताबिक, 91.3 अरब डॉलर है।

बता दें कि राम चरण और उपासना ने सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद 2012 में शादी की थी।  10 साल बाद बेटी के जन्‍म पर परिवार में खुशी का माहौल है। इंस्‍टाग्राम में शेयर की गई तस्‍वीर में राम चरण के माता-पिता चिरंजीवी और सुरेखा कोनिडेला को उपासना के माता-पिता शोभना और अनिल के साथ देखा जा सकता है।

ये भी देखें 

केजरीवाल ने 3 जुलाई को अध्यादेश की कॉपी जलाने का कार्यक्रम किया रद्द

भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम बनीं ‘ग्लोबल इंडियन आइकन ऑफ द ईयर’

‘गोकुल’ दुग्ध संघ में अनियमितता, कार्रवाई करने की दुग्ध विकास मंत्री ने दी चेतावनी !

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, बस के अंदर जलकर राख हो गए यात्री

 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,251फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें