29.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमबॉलीवुडड्रग्स केस: बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर जेल पहुंचे शाहरुख़ खान

ड्रग्स केस: बेटे आर्यन खान से मिलने आर्थर जेल पहुंचे शाहरुख़ खान

Google News Follow

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान गुरुवार सुबह अपने बेटे आर्यन खान से जेल में मिलने पहुंचे। उनके साथ उनका स्टाप भी था। बताया जा रहा है कि शाहरुख़ खान और आर्यन की मुलाकात आमने -सामने हुई है। वहीं उन्होंने लगभग 10-15 मिनट तक बातचीत। बता दें कि बुधवार को भी आर्यन खान को जमानत नहीं मिली। एनसीबी ने आर्यन और एक नई अभिनेत्री का ड्रग्स चैट को कोर्ट में पेश किया था।

मालूम हो कि एनसीबी ने आर्यन खान को कॉर्डेलिया शिप पर रेड के बाद गिरफ्तार किया था। उनके साथ 7 लोग और हिरासत में लिए गए थे। बाद में इस केस में लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एनसीबी का आरोप है कि आर्यन का  इंटरनैशनल ड्रग पेडलर्स से कनेक्शन है। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि एनसीबी ने कोर्ट में आर्यन की जो वॉट्सऐप चैट दी हैं उनमें उनकी पेडलर और किसी डेब्यूटेंट ऐक्ट्रेस से ड्रग्स के बारे में बातचीत मिली है। बताया गया है कि आर्यन ने पेडलर्स से ‘बल्क’ में ड्रग्स मंगाई थी। एनसीबी की तरफ से ASG अनिल सिंह ने कहा था कि अपने लिए कोई बल्क में ड्रग्स क्यों मंगवाएगा। वहीं आर्यन के वकील अमित देसाई का कहना है कि नई पीढ़ी की वॉट्सऐप चैट से मिसअंडरस्टैंडिग भी हो सकती है।
आर्यन के पास ड्रग्स नहीं मिली और उन्हें काफी सबक मिल चुका है। पकड़े गए बच्चे यूथ्स हैं पेडलर्स नहीं। इस मामले में फिल्म निर्माता और निर्देशक प्रकाश झा ने भी अपनी बातें कही है। उन्होंने कहा  कि वह इस मामले के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं, लेकिन उनका मानना है कि बेचारा स्टार किड आर्यन बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। निर्देशक ने कहा, ‘मुझे पता नहीं है तो फिर इस पर कैसे कॉमेंट कर सकता हूं।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें