‘ओ’ रोमियो’ ट्रेलर लॉन्च पर नाना पाटेकर को करवाया 1 घंटा इंतजार, नाराज़ होकर लौटे नाना

‘ओ’ रोमियो’ ट्रेलर लॉन्च पर नाना पाटेकर को करवाया 1 घंटा इंतजार, नाराज़ होकर लौटे नाना

Nana Patekar was made to wait for an hour at the 'O Romeo' trailer launch, and he left in anger.

मुंबई में फिल्म ‘ओ’ रोमियो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई। वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर को स्टारकास्ट ने 1 घंटे तक इंतजार करवाया, जिससे नाराज़ होकर दिग्गज कलाकार मंच से लौट गए। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने मंच से इस पूरे घटनाक्रम पर मीडिया के सामने खुलकर बात की और इसे पाटेकर के स्वभाव से जोड़ते हुए सामान्य बताया।

ट्रेलर लॉन्च के लिए शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, विशाल भारद्वाज और फरीदा जलाल मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में नाना पाटेकर भी आमंत्रित थे और वे दोपहर करीब 12 बजे आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। हालांकि, फिल्म की लीड कास्ट को लगभग डेढ़ घंटे बाद, करीब 1:30 बजे आयी। इस देरी के चलते नाना पाटेकर को लंबे समय तक इंतज़ार करना पड़ा।

करीब एक घंटे से अधिक इंतज़ार के बाद नाना पाटेकर कार्यक्रम स्थल से चले गए। उनके जाने के बाद निर्देशक विशाल भारद्वाज ने मंच से इस विषय पर टिप्पणी करते हुए कहा, “नाना यहाँ से चले गए हैं पर फिर भी उनके लिए बोलना चाहिए। जैसे स्कूल में एक बदमाश बच्चा होता है ना क्लास में जो बुली करता है सबको और सबसे ज़्यादा एंटरटेन करता है और जिसके साथ अब रहना चाहते हैं।”

भारद्वाज ने आगे कहा, “हम लोगों की 27 साल की दोस्ती है और पहली बार साथ में काम किया। वो अपने सिग्नेचर स्टाइल में उठे कि मुझे एक घंटा वेट कराया, मैं जा रहा हूँ। हमें कुछ बुरा नहीं लगा क्योंकि हम जानते हैं कि यही बात उन्हें नाना पाटेकर बनाती है।” निर्देशक के इस बयान के बाद साफ हुआ कि फिल्म की टीम इस घटना को किसी बड़े विवाद के रूप में नहीं देख रही है।

‘ओ’ रोमियो 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वैलेंटाइन डे वीकेंड को ध्यान में रखकर तय की गई इस रिलीज डेट से संकेत मिलता है कि फिल्म का भावनात्मक और रोमांटिक पक्ष अहम होगा, हालांकि विशाल भारद्वाज की फिल्मों की तरह इसमें जटिलता और गहराई भी रहने की उम्मीद है।

ट्रेलर लॉन्च के बीच ही फिल्म को लेकर एक और विवाद सामने आया है। हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके पिता के किरदार को गलत और अनुचित तरीके से दिखाया गया है। सनोबर शेख ने फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजते हुए कहा है कि फिल्म की कहानी और प्रमोशनल सामग्री उनके पिता की विरासत को नकारात्मक रूप में पेश करती है।

सनोबर शेख का कहना है कि टीज़र और प्रचार सामग्री में दिखाए गए कई तत्व तथ्यात्मक रूप से गलत या भ्रामक हैं। इस कानूनी आपत्ति के बाद फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ट्रेलर लॉन्च की घटना और कथित तथ्यात्मक विवाद के बीच ‘ओ’ रोमियो अब रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है, और आने वाले दिनों में इस पर नजरें बनी रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

“ए.आर. रहमान फिर से हिंदू धर्म अपना सकते हैं, देखें काम मिलता है या नहीं”

ऑपरेशन सागर बंधु : भारतीय सेना ने श्रीलंका में बहाल किया महत्वपूर्ण सड़क मार्ग​​!

रोहित रॉय ने लिखा ‘सच्चे प्यार’ के बारे में इमोशनल नोट​!

Exit mobile version