31.2 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमबॉलीवुडLata Mangeshkar birthday: उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है

Lata Mangeshkar birthday: उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है

Google News Follow

मुंबई। भारतरत्न से सम्मानित स्वर कोकिला लता मंगेशकर 92 साल की हो गई है। उनका जन्म  28 सितंबर, 1929 को इंदौर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। लताजी ने 36 से ज्यादा भाषाओं में करीब 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। लता ने पहली बार 1942 में मराठी फिल्म’किती हसाल के लिए गाना गाया। वैसे, 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी लता मंगेशकर ने कभी शादी नहीं की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। इंडियन कल्चर के प्रति  उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से उनका आशीर्वाद एक महान शक्ति का सोर्स है। मैं लता दीदी के लंबी और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।

एक इंटरव्यू में शादी नहीं करने की वजह का खुलासा उन्होंने किया था। लताजी के पिता दीनानाथ मंगेशकर के 5 बच्चे हैं। इनमें लता के अलावा मीना, आशा, उषा और हृदयनाथ उनसे छोटे हैं। महज 5 साल की उम्र से ही लता ने गाना सीखना शुरू कर दिया था, क्योंकि पिता दीनदयाल रंगमंच के कलाकार थे। एक इंटरव्यू में लता जी ने बताया था कि जब वो 13 साल की थीं, तभी उनके पिता का स्वर्गवास हो गया था। ऐसे में घर के सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां उन पर थी। कई बार शादी का ख्याल आता तो वे उस पर अमल नहीं कर सकती थीं। बहुत कम उम्र में ही वे काम करने लगी थीं।

लता मंगेशकर को भारत के तीनों सर्वोच्च नागरिक सम्मान (भारत रत्न, पद्म भूषण और पद्म विभूषण) सहित तीन राष्ट्रीय और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 1974 में लता मंगेशकर लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में परफॉर्म करने वाली पहली इंडियन बनी थीं। 2011 में लता जी ने आखिरी बार सतरंगी पैराशूट गाना गाया था, उसके बाद से वो अब तक सिंगिग से दूर हैं। हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री 1947 में फिल्म आपकी सेवा के जरिए हुई थी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें