27 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमबॉलीवुड'83' का एक नया पोस्टर जारी, फिल्म के प्रति बढ़ा रहा उत्सुकता ...

’83’ का एक नया पोस्टर जारी, फिल्म के प्रति बढ़ा रहा उत्सुकता   

Google News Follow

Related

अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। रणवीर ने फिल्म ’83’ का एक नया पोस्टर शेयर किया है। यह पोस्टर फिलहाल में चर्चा का विषय बना हुआ है। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर किया है वह ’83’ जैसी लग रहा है।

पूरी टीम रणवीर के पीछे दौड़ती नजर आ रही है। खास बात यह है कि यह पोस्टर तिरंगे में नजर आ रहा है। पोस्टर शेयर किये जाने के बाद इसे 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।  इस फिल्म उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी पत्नी की भूमिका में नजर आएगी। यह फिल्म लोगों के बीच कौतूहल जगा रही है। इस फिल्म का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।    

भारतीय टीम ने 25 जून 1983 को लंदन के लॉर्ड्स में क्रिकेट विश्व कप जीता था। यह फिल्म उसी जीत की कहानी पर आधारित है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। कलाकारों में रणवीर सिंह, एमी विर्क, चिराग पाटिल, शाकिब सलीम, ताहिर भसीन, जतिन सरना, जीवा, और पंकज त्रिपाठी शामिल हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी के रोल में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें  

‘अनजाना’ या ‘हमराज’,जैकलीन का सुकेश के गले में बाहों का हार 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें