29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की...

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की लिस्ट! 

कांग्रेस की अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Google News Follow
चुनाव आयोग ने केरलम (पहले केरल) समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय राज्य केरल कांग्रेस ने मंगलवार को 55 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

कांग्रेस की अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से चयनित प्रत्याशियों के नाम हैं, जिसमें कई वकील (एडवोकेट), महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति/जनजाति आरक्षित सीटों के लिए नाम शामिल हैं।

सूची में इर्रिक्कुर से एडवोकेट सज्जीव जोसफ, धरमादम से अब्दुल रशीद, थलास्सेरी से एडवोकेट के.पी. सजू, पेरावूर से एडवोकेट सनी जोसेफ, मनन्थवाडी (एसटी) से उषा विजयन, सुल्तानबाथेरी (एसटी) से एडवोकेट आई.सी. बालाकृष्णा, कलपेट्टा से टी. सिद्दीक, नंदापुरम से के.एम. अभिजित और क्विलंडी से एडवोकेट के. प्रवीण कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा, बालुस्सेरी (एससी) से वी.टी. सोराज, एलाथुर से विद्या बालाकृष्णन, कोझिकोड उत्तर से एडवोकेट के. जयंत, निलंबूर से आर्यदान शौकत, वांडूर (एससी) से ए.पी. अनिल कुमार, थवन्नूर (एससी) से वी.एस. जॉय, पोंनानी से नौशाद अली, थ्रिथाला से वी.टी. बालराम, कोंगाड (एससी) से के.ए. तुलसी, मलम्पुझा से ए. सुरेश, पलक्कड़ (एससी) से रमेश पिशारोडी, तारूर (एससी) से के.सी. सुब्रमण्यम और चित्तूर से एडवोकेट सुमेश अचुथन को प्रत्याशी बनाया गया है।

पार्टी ने नेम्मारा से टी. थंकप्पन, अलाथुर से के.एन. फेबिन, मनलूर से टी.एन. प्रतापन, ओल्लूर से एडवोकेट शाजी जे. कोडांकंदाथ, थ्रिसूर से राजन जे. पल्लन, नट्टिका (एससी) से एडवोकेट सुनील लालूर, कैपमंगलम से टी.एम. नजर, पुतुक्काड से के.एम. बाबू राज, चालकुडी से सुरेश कुमार जोसेफ, कोडुन्गल्लुर से ओ.जे. जनीश, अंगमाली से रोजी एम. जॉन, अलुवा से अनवर सदत्त, परवूर से वी.डी. सथीसन, एर्नाकुलम से टी.जे. विनोद, थ्रिक्काकारा से उमा थॉमस, और कुन्नाथुनाड (एससी) से वी.पी. सजीन्द्रन को टिकट दिया है।

इसके अलावा, पार्टी ने मुवात्तुपूजा से डॉ. मथ्यू कुज़्हलनादन, वैकोम (एससी) से के. बिनॉम, कोट्टायम से त्रिवंचुर राधाकृष्णन, पुथुप्पल्ली से चांडी ओमन, अरूर से शनिमोल उस्मान, चेरथला से के.आर. राजेंद्र प्रसाद, हरिपद से रमेश चेन्नितला, मेवेलिक्कारा (एससी) से एडवोकेट मुथुरा राज, करुणागपल्ली से सी.पी. महेश, कोट्टारक्कारा से एडवोकेट पी. महेश पॉटी, पठानापुरम से ज्योति कुमार चमाकाला, कुंडारा से पी.सी. विष्णुनाध, कोल्लम से एडवोकेट बिंदु कृष्णा, चथन्नूर से सूरज रवि, चिरायिन्कीज (एससी) से राम्या हरिदास, वट्टियोर्कावु से के. मुरलीधरन और कोवलम से एम. विन्सेंट पर भरोसा जताया है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि केरलम में एक चरण में 9 अप्रैल को सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होंगे। वहीं, नतीजे 4 मई को सामने आएंगे।

 
यह भी पढ़ें-

 

बंगाल चुनाव में टीएमसी सभी सीटों पर उम्मीदवार, ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें