29 C
Mumbai
Thursday, August 20, 2026
होमबॉलीवुडनोरा फतेही विक्टिम हैं आरोपी  नहीं...  जैकलीन को ईडी का फिर समन  

नोरा फतेही विक्टिम हैं आरोपी  नहीं…  जैकलीन को ईडी का फिर समन  

Google News Follow

Related

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर 200 करोड़ रूपये के धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। शुक्रवार को नोरा के प्रवक्ता ने बताया कि वह  किसी भी मनी लॉन्डिंग केस  हिस्सा नहीं है। उन्होंने बताया कि नोरा इस केस विक्टिम हैं और वे इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय की पूरी तरह से सहयोग करेंगी।

नोरा के हवाले से उनके प्रवक्ता ने कहा- नोरा की तरफ से हम आपको स्पष्ट करना चाहते हैं कि मीडिया में अलग-अलग तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। नोरा फतेही मामले की शिकार रही हैं और गवाह होने के नाते वह जांच में अधिकारियों की मदद कर रही हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वह किसी भी तरह की मनी लॉन्ड्रिंग एक्टिविटी का हिस्सा नहीं रही हैं। वह इस बारे में कुछ नहीं जानती हैं। इसके बाद उन्होंने अपने बयान में कहा कि नोरा फतेही का आरोपी के साथ कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है और ईडी ने उन्हें जांच में सख्ती से मदद करने के लिए बुलाया था। इसके आगे प्रवक्ता कहते हैं कि हम मीडिया के अपने साथी मित्रों से अनुरोध करना चाहते हैं कि किसी भी आधिकारिक सूचना के जारी होने से पहले उनके (नोरा) नाम की निंदा करने और कोई बयान देने से बचें।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नोरा फतेही का बयान प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ईडी ने रिकॉर्ड किया है। बता दें कि इस मामले अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस से भी प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर चूका है। गुरुवार को नोरा के साथ तीसरी बार जैकलीन को भी सामान जारी किया गया था। उन्हें शुक्रवार को ईडी के सामने पेश होने को कहा गया था ,लेकिन वे नहीं पहुंची। ईडी ने दोबारा  जैकलीन को समन भेजकर शनिवार को ईडी के सामने पेश होने को कहा है। बता दें कि यह के सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है जो फ़िलहाल जेल बंद है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,655फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें