29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमबॉलीवुडअब करणी सेना ने अक्षय कुमार के इस फिल्म पर जताई आपत्ति,...

अब करणी सेना ने अक्षय कुमार के इस फिल्म पर जताई आपत्ति, दी धमकी 

Google News Follow

मुंबई। राजस्थान की करणी सेना एक बार फिर सुर्ख़ियों में है।इस बार बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म पृथ्वीराज  लेकर अपना विरोध है।पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के आलावा पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी बॉलीवुड में इस फिल्म से अपना डेब्यू करेंगी।बता दें कि ‘पृथ्वीराज’ राजस्थान के महान योद्धा राजा राजपूत पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है।
करणी सेना ने इस फिल्म के टाइटल को लेकर आपत्ति जताई है।करणी सेना के युवा विंग के अध्यक्ष,फिल्म निर्माता सुरजीत सिंह राठौर ने कहा है कि जब फिल्म महान पृथ्वीराज चौहान पर आधारित है, तो वे फिल्म का शीर्षक सिर्फ ‘पृथ्वीराज’ कैसे रख सकते हैं?

उनका कहना है कि हम चाहते हैं कि शीर्षक को उनके पूरे नाम में बदल दिया जाए और पृथ्वीराज चौहान को पूरा सम्मान दिया जाये। इसके साथ ही करणी सेना ने मांग की है कि रिलीज से पहले उनके लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जाय।   करणी सेना ने धमकी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो गंभीर परिणाम भुगतना पद सकता है।

बता दें कि इस फिल्म की घोषणा 2019 में की गई थी।अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी।साथ अक्षय ने ट्वीट किया था कि “मेरे जन्मदिन पर अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म के बारे में साझा करने के लिए उत्साहित हूं, मैं अपनी सबसे बड़ी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में एक नायक की भूमिका निभाने के लिए विनम्र हूं, जिसे मैं उनकी वीरता और मूल्यों के लिए देखता हूं।बता दें कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान डॉ.चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित की जाएगी।जबकि आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनाई जा।करणी सेना इससे पहले पद्मावत फिल्म को लेकर विरोध जताया।इसकी वजह से फिल्म देर से रिलीज हुई और इसके निर्माण में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें