26 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमबॉलीवुडमराठी की सुपरहिट फिल्म 'लपाछपी' 'छोरी' बनकर दर्शकों के उड़ाए होश

मराठी की सुपरहिट फिल्म ‘लपाछपी’ ‘छोरी’ बनकर दर्शकों के उड़ाए होश

Google News Follow

Related

मुंबई। सुपरहिट मराठी फिल्म ‘लपाछपी’ की हिंदी रीमेक ;छोरी’ का पहला मोशन पोस्टर दर्शकों का होश उड़ाने वाला है। नुसरत भरुचा छोरी फिल्म में डराने की तयारी में हैं। नुसरत ने यह पोस्टर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। यह फिल्म विशाल फुरिया के निर्देशन में बन रही है। इस पोस्टर में एक चुड़ैल को दिखाया गया है जो एक लाल चुनरी से अपना चेहरा ढकी हुई है और इस बैकग्राउंड में एक मकान दिखाई दे रहा है और बच्चों के हंसने और डरावनी आवाज सुनाई दे रही है।

फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा हैं। वहीं फिल्म में नुसरत के साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘छोरी’ के अलावा नुसरत जल्द ही अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आएंगी। आने वाली  ‘जनहित में जारी’  कॉमेडी फिल्म में नुसरत कॉन्‍डोम सेल्स एग्जीक्यूटिव की भूमिका निभाती दिखी जाएंगी। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की अभिनेत्री ने ‘छोरी’ का मोशन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा-आतंक का नया चेहरा हमें डराने आ रहा है! छोरी ऑन प्राइम।
इस नवंबर केवल प्राइम पर। नुसरत के अवाला अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर किया है। ‘छोरी’ का मोशन पोस्टर में एक चुड़ैल को दिखाया गया है, जिसने लाल रंग के दुपट्टे से अपना सिर और आधा चेहरे ढका है। उसका आधा चेहरा काफी डरावना दिखाया गया। चुडैल को देखकर लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें