28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमबॉलीवुडरिलीज के चौथे दिन फिल्म 'पठान' ने की जबरदस्त कमाई

रिलीज के चौथे दिन फिल्म ‘पठान’ ने की जबरदस्त कमाई

फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Google News Follow

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ इस वक्त सुर्खियों में है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे। अब तक इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म ने पहले दिन ही दमदार प्रदर्शन किया था। वहीं अब इस फिल्म के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

फिल्म बुधवार यानी 25 जनवरी को रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने 57 करोड़ की कमाई की उसके बाद अगले दिन फिल्म ने 70 करोड़ रुपये बटोरे। इस हिसाब से फिल्म ने पहले दो दिनों में 127.50 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। लेकिन चौथे दिन यानी कल इस फिल्म ने एक बार फिर अच्छी कमाई की है।

शनिवार को छुट्टी होने से फिल्म के कलेक्शन को फायदा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने कल कुल 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों के आंकड़े के साथ फिल्म ने देशभर में अब तक कुल 221.75 करोड़ की कमाई कर ली है। तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म रविवार को भी जोरदार प्रदर्शन करेगी। यह भी भविष्यवाणी की गई है कि पठान फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

इस फिल्म से शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। कोरोना काल के बाद यह पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। अब ‘पठान’ की कमाई में और कितनी बढ़ोतरी होगी? यह देखना दिलचस्प होगा।

ये भी देखें 

फिल्म ​पठान ​में​ भीड़ देख भड़के पूर्व जज, कहा- ‘ देश अब पागलों से भर गया है…​!​’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें