30.3 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमबॉलीवुडपंजाबी गायक मीका सिंह के तीन फार्म हाउस सील, SC के आदेश पर...

पंजाबी गायक मीका सिंह के तीन फार्म हाउस सील, SC के आदेश पर कार्रवाई  

अरावली की पहाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील किये गए

Google News Follow

Related

 पंजाबी गायक मीका सिंह का गुरुग्राम फार्म हाउस को सील करा दिया गया। बताया जा रहा है इसके आलावा भी दो अन्य फार्म हाउस को सील किया गया है। कहा जा रहा है कि ये कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई। जो फार्म हाउस सील किये गए हैं वे सोहना में दमदमा झील के पास स्थित थे। अधिकारियों के अनुसार ये फार्म हाउस अवैध तरीके से बनाये गए थे जो अरावली की पहाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे थे.अब इन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले बताया जा रहा था कि सील किये गए फॉर्म हाउस मीका सिंह के भाई दलेर मेहंदी के है। लेकिन अब बताया जा रहा है कि ये फार्म हाउस मीका सिंह के नाम पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये तीनों फार्म हाउस बिना की अनुमति के और अवैध तरीके से अरावली की पहाड़ियों पर बनाये गए थे। मालूम हो कि दलेर मेंहदी को कबूतरबाजी में जेल जाना पड़ा था। दलेर मेंहदी कबूतरबाजी में चर्चा में आये थे। हालांकि दलेर मेहंदी को इस मामले में राहत मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि यहां बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें 

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्लम बस्ती का होगा कायाकल्प, मिलेगा फ्री मकान 

Zombie Virus: कोरोना से भी ​घातक​​ संक्रमण ​लहर का​​ ​सता रहा है डर​ !​ ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,138फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें