30 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडराज कुंद्रा हिरासत में,शिल्पा शेट्टी से पुलिस कर सकती है पूछताछ?

राज कुंद्रा हिरासत में,शिल्पा शेट्टी से पुलिस कर सकती है पूछताछ?

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

मुंबई। क्राइम ब्रांच ने शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। राज कुंद्रा के साथी रयान थारप भी उनके साथ हिरासत में रहेंगे। पुलिस ने रयान थारप को भी नेरुल से गिरफ्तार कर किया था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है। क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने मुंबई के एक अज्ञात शख्स और मिडिल ईस्ट के एक पोर्न माफिया के बीच कुछ कॉल एक्सचेंज को इंटरसेप्ट किया है। वह व्यक्ति अमेरिकी नागरिक है। कुछ लड़कियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। लड़कियों ने खुलासा किया है कि वे एक इंटरनेशनल पोर्नोग्राफी रैकेट के शिकंजे में थीं। उनके लोग लड़कियों को ब्लैकमेल कर जबरदस्ती उनसे फिल्मों में काम करवाते थे। फिल्मों में काम करने से पहले उनसे एक ब्लैंक स्टांप पेपर पर साइन कराए जाते थे।

मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। बताया गया कि क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल उनसे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पोर्न मामले का खुलासा किया। इस मामले में अब कुंद्रा समेत 11 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सोमवार रात 9 बजे राज कुंद्रा पूछताछ के लिए भायखला स्थित क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था। राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें। मुंबई पुलिस ने फरवरी में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद मामले में दो FIR दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर ऐक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन शूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने ये कार्रवाई की थी। तब ये भी बात सामने आई थी कि शूट की गई फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने हाल ही में मामले से जुड़े एक और शख्स उमेश कामत को गिरफ्तार किया था। कामत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी लीड मिली और पोर्न फिल्मों के इस रैकेट में राज कुंद्रा का संबंध सामने आया। ​​​​​​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें