28 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमबॉलीवुडरानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर जारी, 2026 में रिलीज...

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर जारी, 2026 में रिलीज होगी फिल्म!

Google News Follow

यशराज फिल्म्स ने नवरात्रि के पहले दिन एक खास तोहफे के रूप में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ का नया पोस्टर रिलीज किया। रानी मुखर्जी अभिनीत इस फिल्म के पोस्टर में पिस्टल पकड़े हाथ नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में दिल्ली पुलिस लिखा हुआ एक बैरिकेड भी नजर आ रहा है, जिससे यह साफ है कि फिल्म की कहानी दिल्ली पुलिस के इर्द-गिर्द घूमेगी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ”नवरात्रि के पहले दिन, अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न। रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में लौट रही हैं, अपने करियर के सबसे मुश्किल केस की जांच के लिए।”

इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2014 में आई थी, जिसे प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित थी।

इसके बाद 2019 में ‘मर्दानी 2’ रिलीज हुई, जिसमें एक खतरनाक अपराधी, बलात्कारी और हत्यारे की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म को गोपी पुथरन ने डायरेक्ट किया था।

अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर फैंस में उत्साह बना हुआ है, जिसमें एक बार फिर रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में लौट रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार भी कहानी एक खतरनाक और डरावने अपराधी के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो शिवानी शिवाजी रॉय के लिए अब तक का सबसे कठिन केस होगा। ‘मर्दानी’ हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी महिला-प्रधान फ्रेंचाइजी मानी जाती है, जो पिछले 11 साल से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना चुकी है।

यह भी पढ़ें:

“कांग्रेस की उपेक्षा से रुका पूर्वोत्तर का विकास”

पाकिस्तानी वायुसेना के हमले में खैबर पख्तूनख्वा में 30 नागरिकों की मौत!

तालिबान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बग्राम एयर बेस वापसी की मांग ठुकराई!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें