34 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमबॉलीवुडसोनू निगम के साथ हुई हाथापाई पर, इन गायकों का सामने आया...

सोनू निगम के साथ हुई हाथापाई पर, इन गायकों का सामने आया रिएक्शन?

सोनू निगम के साथ हुए हादसे पर गायक मीक सिंह और शान का पोस्ट हुए शेयर।

Google News Follow

Related

सोमवार 20 फरवरी को चेंबूर में एक कॉन्सर्ट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में सोनू निगम भी मौजूद थे। घटना के बाद सोनू निगम और उनके कुछ साथियों को मंच से नीचे धकेल दिया गया। इस बीच इस घटना में सोनू निगम और उनके दो साथी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद सोनू निगम ने चेंबूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। सिंगर ने विधायक प्रकाश फटेरपेकर के आरोपी बेटे स्वप्निल फटेरपेकर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी थी और मीडिया के सामने पूरा वाकया भी बताया था।

वहीं अब इस घटना को लेकर मीका सिंह ने सिंगर सोनू निगम के लिए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने सोनू के साथ एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा। “यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि सम्मानित गायक सोनू निगम पर मुंबई में हमला हुआ, यह चौंकाने वाला है। जब मैं उत्तर भारत में शो करता हूं तो मेरे साथ 10 बॉडीगार्ड होते हैं लेकिन मुंबई में मेरे साथ बॉडीगार्ड नहीं होते क्योंकि यह शहर भारत का सबसे खूबसूरत और सुरक्षित शहर है। मेरा मानना ​​है कि सभी कलाकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। लोगों ने हमें बनाया है हम लोगों के लिए हैं। सोनू निगम हम आपके साथ हैं।”

वहीं गायक शान ने इस पूरे वाकया पर रिएक्ट करते हुए ‘हैरानी और निराशा’ जाहिर की है। उन्होंने हाथापाई पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं हैरान और निराश हूं, जो भी मुंबई में हुआ, एक शहर जो अपनी कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिए जाना जाता है। एक साथी कलाकार, एक फैन, बिरादरी के हिस्से के रूप में मैं कुछ कार्रवाई की उम्मीद करता हूं।’

शान ने इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज द्वारा जारी आधिकारिक पत्र को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “इस उपद्रवी दुराचार और हिंसा के लिए जिम्मेदार बदमाशों के खिलाफ अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए।”

ये भी देखें 

सोनू निगम के साथ इवेंट में हाथापाई, सिंगर ने बताया पूरा वाकया

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें