28.8 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमबॉलीवुडडिप्रेशन से जूझ रही सायरा बानो, इस इलाज से किया इंकार, परिवार...

डिप्रेशन से जूझ रही सायरा बानो, इस इलाज से किया इंकार, परिवार बोला ….

Google News Follow
मुंबई। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो की हाल ही में तबीयत ख़राब होने पर हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। बताया जा रहा है कि सायरा बानो को हार्ट संबंधी शिकायत है। डॉक्टर्स एंजियोग्राम प्रक्रिया करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने इसकी अनुमति नहीं दी।
समाचार एजेंसी पीटीआई से हिंदुजा अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि “कल उनका कार्डिएक टेस्ट हुआ था और उनमें ‘एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम’ नाम की बीमारी डायग्नोज किया गया है।“ डॉक्टर ने आगे कहा कि ‘एक बार वह अपनी सहमति दे दें तो डॉक्टर्स आगे एंजियोग्राफी कर सकते हैं।‘सायरा बानो को जो डॉक्टर्स अटेंड कर रहे हैं उन्होंने बताया है कि दिलीप कुमार के निधन के बाद से वह डिप्रेशन से जूझ रही हैं। वह ज्यादा नहीं सोती हैं और वह घर जाना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सायरा बानो अभी भी आईसीयू में हैं। डॉक्टर्स उन्हें रुम में जल्द ही शिफ्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के परिवार वाले उनकी एंजियोग्राफी को लेकर फैसला लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक परिवार का कहना है कि हम जल्दबाजी में नहीं हैं।
वह 4-5 दिनों में फैसला लेंगे। हाल ही में दिए इंटरव्यू में फैजल फारुखी ने बताया है कि दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो बुरी तरह से टूट गई हैं। वह 55 सालों से दिलीप कुमार के साथ हर पल उनके साथ रही हैं। हम और आप सिर्फ दर्द महसूस कर सकते हैं लेकिन उनकी जिंदगी में खालीपन आ गया है।  शायद उन्हें स्ट्रेस और दुख परेशान कर रहा है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें