27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमबॉलीवुडक्या सलीम खान की सलाह पर 'महानायक' फिल्मों से लेंगे संन्यास? 

क्या सलीम खान की सलाह पर ‘महानायक’ फिल्मों से लेंगे संन्यास? 

Google News Follow

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन सोमवार को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। मायानगरी की हस्तियों में एक अमिताभ बच्चन जो अनवरत काम करना पसंद करते हैं। आज भी बिग बी उसी ऊर्जा  और जोश के साथ अपनी किरदारों में जान डालते है जैसे कभी वह अपनी जवानी के दिनों में करते थे। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जो हमेशा व्यस्त रहते हैं। इस बीच उनके जन्मदिन को विश करते हुए सलमान खान के पिता सलीम खान ने बिग बी को  फिल्म से संन्यास लेकर आराम करने की सलाह दी है। लेकिन क्या अमिताभ बच्चन फिल्म से संन्यास लेंगे ? यह यक्ष प्रश्न है। क्योंकि अमिताभ बच्चन ने अपने बुरे वक्त में खुद से वादा किया था कि वह कभी भी काम से संन्यास नहीं लेंगे।

सलीम खान ने अमिताभ को बर्थडे की विश करते हुए कहा है कि ‘अमिताभ को अपनी लाइफ में जो भी चीज पानी थी उन्हें वो मिल गई है। उन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया है, जिसके लिए उन्होंने खूब भाग-दौड़ की है। हालांकि अब उन्हें अपने लिए भी कुछ समय निकाल लेने चाहिए। अब उन्हें खुद को इस दौड़ से दूर कर लेना चाहिए और एक शानदार रिटायरमेंट के साथ आराम करना चाहिए। रिटायरमेंट के बारें में बताते हुए  सलीम खान आगे बढ़ाते कहते हैं- रिटायरमेंट का सिस्टम इसलिए बनाया गया है कि लोग अपनी जिंदगी का कुछ समय अपने लिए अपने हिसाब जी सकें और अपनी मर्जी से जिंदगी को आगे बढ़ाएं।
जिंदगी के शुरुआती साल कुछ सीखने और पढ़ने में निकल जाते हैं फिर काम और परिवार की जिम्मेदारियों में कुछ गुजर जाती है। उदाहरण के लिए अब मेरी दुनिया सीमित है, जिनके साथ भी मैं वॉक पर जाता हूं, जो नॉन फैमिली बैकग्राउंड के हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन के फिल्मों से संन्यास नहीं लेने की एक वजह भी बताई जाती है। एक साक्षात्कार में अमिताभ ने कहा था कि वह खुद से यह वादा लिया है कि वह कभी भी फिल्मों से दूर नहीं होंगे। इसकी, वजह भी है, खबरों में कहा जा चुका है कि बिग बॉस ने अपना एक प्रोडक्शन हाउस खोला था, जिसका नाम ABCL था। अमिताभ बच्चन की यह कंपनी डूब गई, जिसमें अमिताभ बच्चन को बहुत बड़ा घाटा हुआ। तब उनके पास काम नहीं था तो वे आदित्य चोपड़ा के पिता और मशहूर फिल्म निर्माता यश चोपड़ा से काम मांगने गए थे। तब यश चोपड़ा मोहब्बतें फिल्म लिख रहे थे, और उस फिल्म में अमिताभ बच्चन को जो किरदार मिला आज भी कई लोग उस सख्त शख्स को याद कर सिहर जाते हैं।
कहा जाता है इस फिल्म का मेहनताना अमिताभ बच्चन ने बड़ी अजीब तरह से लिए थे। उन्होंने कहा था कि जब उनके पास पैसे नहीं होते थे तो सीनियर चोपड़ा के पास चले जाते थे और साक्षात्कार में यह भी कहा गया था कि अमिताभ बच्चन यश चोपड़ा से कह रखा था कि जब उनका मेहनताना पूरा हो जायेगा तो उन्हें पैसे न दें।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें