28.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमबॉलीवुड'मायोसिटिस' नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अभिनेत्री 'सामंथा'

‘मायोसिटिस’ नामक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं अभिनेत्री ‘सामंथा’

सामंथा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी गंभीर स्थिति को लोगों में शेयर किया।

Google News Follow

दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी एक्टिंग और जबरदस्त अदाकारी के कारण फैंस के बीच बहुत ही लोकप्रिय हैं। हालांकि इसी बीच अचानक खबर मिली कि सामंथा की तबियत थोड़ी नरम है और वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। सामंथा ने यह खुलासा किया कि उन्हें मायोसिटिस (एक तरह की गंभीर बीमारी) है। इस बीमारी में मांसपेशियां अधिक प्रभावित होती हैं। इसमें बीमारी में दर्द, थकान, खाने-पाने में समस्या, सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण नजर आते हैं। इस बीमारी से महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती हैं। इस खबर को सुनते ही सामंथा को फैंस सहित इंडस्ट्री के कई सितारों से समर्थन मिला।

सामंथा रुथ प्रभु ने कहा कि कुछ महीने पहले उन्हें मायोसिटिस नामक एक ऑटोइम्यून स्थिति का पता चला था। सामंथा ने लिखा, “यशोदा के ट्रेलर पर आपकी प्रतिक्रिया से खुश हूं। यह प्यार और जुड़ाव है जो मैं आप सभी के साथ साझा करती हूं और जो मुझे जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देता है। मैं इससे निपटने के बाद इसे शेयर करने की उम्मीद कर रही थी। लेकिन मेरी अपेक्षा से थोड़ा अधिक समय लग रहा है। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए दिखाया कि उनका अभी भी इलाज चल रहा है और उन्होंने स्वीकार किया कि इस बीमारी को स्वीकार करने के साथ वो संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी। उनके पोस्ट के बाद फैंस सामंथा को अपना प्यार और समर्थन दिखाने के लिए दौड़ पड़े।

वहीं अखिल, जो सामंथा के एक्स देवर भी हैं, ने समांथा को प्रोत्साहित करने और अपना समर्थन दिखाने के लिए कॉमेंट किया, ‘प्रिय सैम आपको बहुत सारा प्यार और ताकत।’ वहीं चिरंजीवी ने मुश्किल वक्त में सामंथा रूथ प्रभु का हौसला बढ़ाया है। सामंथा को कियारा आडवाणी, कृति सनोन, जान्हवी कपूर, राशि खन्ना, निर्देशक नंदिनी रेड्डी, वरुण धवन और अन्य जैसे सितारों से भी प्यार और समर्थन मिला हैं।

ये भी देखें 

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी अपने बॉयफ्रेंड संग रचाने जा रही हैं शादी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें