29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमबॉलीवुडशबाना आजमी ने किया 'The Kerala Story' को सपोर्ट, विरोधियों को दिया...

शबाना आजमी ने किया ‘The Kerala Story’ को सपोर्ट, विरोधियों को दिया करारा जवाब!

फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बैन की मांग करने वालों की जमकर क्लास लगाई है।

Google News Follow

तमाम विवादों के बीच फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं इस फिल्म को ऑडियंस काफी पसंद कर रहे है। वहीं कुछ अब भी इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच अभिनेत्री शबाना आजमी ‘द केरल स्टोरी’ के सपोर्ट में उतरी हैं।

फिल्म के बायकॉट का आह्वान करने वालों पर निशाना साधते हुए शबाना आजमी ने ट्वीट किया, “जो लोग #The केरला स्टोरी पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं, वे उतने ही गलत हैं, जितने कि आमिर खान की #लाल सिंह चड्ढा पर प्रतिबंध लगाना चाहते थे। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा एक बार फिल्म पारित कर दिए जाने के बाद किसी को अतिरिक्त संवैधानिक प्राधिकरण बनने का अधिकार नहीं है।”

आपको बता दें कि अदा शर्मा स्टारर ‘द केरल स्टोरी’ अपने विवादित नैरेटिव को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म उन महिलाओं के बारे में बात करती है जो केरल से लापता हो गई थीं और कथित तौर पर उनका धर्मांतरण कर इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी संगठन में शामिल कर लिया गया था। फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही लगातार विवाद जारी है।

वहीं इससे पहले शनिवार को विवेक अग्निहोत्री ने ‘द केरल स्टोरी’ के कलाकारों के लिए एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने फिल्म के निर्माता विपुल शाह, निर्देशक सुदीप्तो सेन और एक्टर अदा शर्मा से कहा कि अब से उनका जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अब उन्हें बेहद बुरी तरह से नफरत का सामना करना पड़ेगा।

ये भी देखें 

करण जौहर के खिलाफ बोलने के सवाल पर कंगना ने दिया खुलकर जवाब!

जेपी नड्डा ने देखी फिल्म ‘The Kerala Story’, कही यह बात!

मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री हुई ‘द केरल स्टोरी’, अब महाराष्ट्र में भी उठी मांग

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें