32 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमबॉलीवुडउर्फी जावेद-चित्रा वाघ विवाद पर शर्मिला ठाकरे ने दो वाक्यों में बताई...

उर्फी जावेद-चित्रा वाघ विवाद पर शर्मिला ठाकरे ने दो वाक्यों में बताई सारी बात

मैं पूरे कपड़े पहनती हूं, इसलिए मैं बाकी के बारे में नहीं जानती- शर्मिला ठाकरे

Google News Follow

Related

एक्ट्रेस उर्फी जावेद पिछले कुछ दिनों से अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में हैं। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने उर्फी के कपड़ों पर आपत्ति जताई और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उर्फी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया। एक तरफ जहां चित्रा लगातार उर्फी के कपड़ों को लेकर एतराज जता रही हैं, तो वहीं उर्फी उन्हें जवाब भी दे रही हैं। जहां एक तरफ उर्फी-चित्रा विवाद काफी समय से गरमाया हुआ है। वहीं अब इस मामले पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल शर्मिला ठाकरे नवी मुंबई में क्रिकेट मैच देखने गई थीं। इस दौरान मीडिया ने उन्हें घेर लिया और उनसे सवाल पूछने लगे। शुरुआत में शर्मिला ने मैच के आयोजकों की तारीफ की और सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद एक पत्रकार ने उनसे उर्फी जावेद के कपड़ों को लेकर सवाल पूछ लिया। हालांकि इसका जवाब देते हुए उन्होंने सीधे तौर पर कहा, ‘मैं पूरे कपड़े पहनती हूं। इसलिए मैं बाकी के बारे में नहीं जानती।’

दिलचस्प बात यह है कि कई लोगों ने सोचा था कि उर्फी पुलिस की जांच के बाद कम से कम कुछ दिनों तक कोई बोल्ड फोटोशूट नहीं करवाएगी। लेकिन राजनीतिक दबाव से उर्फी को क्या डर है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उर्फी का सबसे बोल्ड लुक देखा जा सकता है। इसमें नेटिज़न्स ने सेमी-न्यूड लुक की आलोचना की है। हालांकि, उनके कट्टर प्रशंसकों ने उन पर लाइक और कमेंट्स की बौछार कर दी है।

ये भी देखें 

​संजय राउत की जुबान फिस​ली​ !,​ ​कृपाशंकर सिंह ने की मीठा बोलने की अपील

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें