27.9 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमबॉलीवुडआज सिद्धार्थ शुक्ला की पहली डेथ एनिवर्सरी

आज सिद्धार्थ शुक्ला की पहली डेथ एनिवर्सरी

सिद्धार्थ शुक्ला टेलीविज़नन के प्रसिद्ध कलाकार थे।

Google News Follow

टेलीविजन के शानदार ऐक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की आज पहली डेथ एनिवर्सरी है। बता दें कि उनका निधन 2 सितंबर 2021 को हुआ था। उनके निधन की खबर सुनने के बाद लोगों के होश उड़ गए थे। सिद्धार्थ शुक्ला मात्र 40 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। सिद्धार्थ की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी। हालांकि सिद्धार्थ काफी स्वस्थ थे और हर दिन जिम जाते थे। बावजूद इसके इतनी कम उम्र में सिद्धार्थ की मौत से लोगों को भारी धक्का लगा। सिद्धार्थ शुक्ला टेलिविज़न के सबसे पॉपुलर कलाकारों में से एक थे।  

बता दें कि सिद्धार्थ ने मौत से कुछ समय पहले रात तीन बजे अपनी माँ से पानी मांगा था। हेल्थ ठीक ना लगने पर वह सोने चले गए थे। इसके बाद तकरीबन 8 बजे भी जब वह नहीं उठे तो उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस खबर ने उनके परिवार और फैंस को काफी आहत किया था।  

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुवात साल 2008 में आए शो ‘बाबुल का आँगन छूटे ना’ से किया था। जिसके बाद उन्होंने अजनबी, सीआईडी, बालिका वधू और लव यू ज़िंदगी जैसे कई धारावाहिक किए थे। सिद्धार्थ बिग बॉस 13 के विनर भी रह चुके हैं। इस शो को जीतने के बाद से ही उनके करियर को एक नया मोड मिला था।

ये भी देखें 

जनजागरण के लिए जगह-जगह लगाएं बोर्ड

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें