29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमबॉलीवुड‘बेबी गर्ल आई है!’ सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी बने माता-पिता!

‘बेबी गर्ल आई है!’ सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी बने माता-पिता!

सेलेब्स ने दी ढेरों शुभकामनाएं

Google News Follow

बॉलीवुड के चहेते कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब माता-पिता बन गए हैं। दोनों ने अपने पहले बच्चे के जन्म की खुशी सोशल मीडिया के ज़रिए दुनिया से साझा की है। कपल को बेटी के रूप में अपने पहले संतान का आशीर्वाद मिला है। इस खबर से सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें पेरेंटहुड की इस नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर एक गुलाबी रंग का अनाउंसमेंट कार्ड साझा करते हुए लिखा, “हमारे दिल खुशी से भर गए हैं और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बेटी के रूप में आशीर्वाद मिला है।” पोस्ट के साथ उन्होंने दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए।

इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और फिल्मी हस्तियों ने जमकर बधाइयां दीं। परिणीति चोपड़ा, अदा खान, राशि खन्ना, भूमि पेडनेकर, मनीष मल्होत्रा, सोफी चौधरी, करण जौहर, मोनालिसा समेत तमाम हस्तियों ने ‘मुबारक हो’ लिखते हुए इस खबर पर खुशी जताई। सुनील ग्रोवर ने लिखा, “बहुत बढ़िया! मम्मी और डैडी को बधाई!” नेहा धूपिया ने कहा, “पैरेंटहुड की दुनिया में आपका स्वागत है।” नीना गुप्ता ने लिखा, “आप दोनों और आपकी प्यारी बेटी को बहुत सारा प्यार।”

गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कियारा की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट से शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे। फरवरी 2024 में कपल ने इंस्टाग्राम पर छोटे बेबी सॉक्स की एक तस्वीर साझा करते हुए अपने पेरेंट बनने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “हमारी जिंदगी का सबसे बेहतरीन गिफ्ट जल्द आ रहा है।”

तब भी करीना कपूर, ईशान खट्टर, एकता कपूर, मसाबा गुप्ता, सोनू सूद, आथिया शेट्टी जैसे सितारों ने उन्हें बधाइयां दी थीं। अब बेटी के जन्म के साथ ही यह कपल न केवल एक नई शुरुआत कर रहा है, बल्कि उनके फैंस भी इस खबर से बेहद उत्साहित हैं। बॉलीवुड में एक और सितारा आ गया है — और इस बार, वह सबसे प्यारा सा ‘बेबी गर्ल’ है।

यह भी पढ़ें:

एपस्टीन को मोसाद एजेंट बताना झूठ और बदनामी: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री

सीरिया के स्वैदा में इजरायली एयरस्ट्राइक !

‘कोल्हापुरी चप्पल डिज़ाइन चुराने’ के आरोप में प्राडा के खिलाफ दायर याचिका खारिज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें