27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमबॉलीवुडएक दूजे के हुए पलक और मिथुन

एक दूजे के हुए पलक और मिथुन

आज हम दो सदैव के लिए एक हुए और हमेशा के लिए- पलक मुच्छल

Google News Follow

मशहूर गायिका पलक मुच्छल और म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने रविवार को मुंबई में शादी कर ली। पलक और मिथुन की शादी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद रहे। यह कपल लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। इससे पहले उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। इसी बीच पलक और मिथुन की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। वहीं पलक और मिथुन की प्री-वेडिंग सेरेमनी भी हुई थी।

पलक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मिथुन के साथ नजर आ रही हैं। जिसमें वो और मिथुन खूबसूरत कपल लग रहे हैं। दुल्हन के जोडे़ में पलक बेहद खूबसरत लगीं तो मिथुन शेरवानी में जच रहे हैं। पलक ने तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा- आज हम दो सदैव के लिए एक हुए। और हमेशा के लिए…।

वहीं कपल के रिसेप्शन पार्टी में सोनू निगम, कैलाश खेर, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, मुकेश भट्ट, निर्देशक मिलाप जावेरी, मधुर भंडारकर, जावेद अली सहित अन्य लोग पहुंचे। बता दें कि पलक इंदौर की हैं और यहां दिल की बीमारी से ग्रस्त बच्चों के इलाज के लिए शो करती थीं। जिस बच्चे का ऑपरेशन होता है, उसके परिजनों से पलक बदले में एक गुडियां लेती थी और अपने कमरे में सजाकर रखती हैं।

ये भी देखें 

बॉलीवुड अभिनेत्री रंभा की गाड़ी हुई हादसे का शिकार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें