30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमबॉलीवुडतो इसलिए आदित्य नारायण ने अचानक लिया शादी का फैसला

तो इसलिए आदित्य नारायण ने अचानक लिया शादी का फैसला

Google News Follow

मुंबई। इंडियन आइडल 12 के होस्ट आदित्य नारायण ने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. बता दें कि आदित्य ने पिछले साल ही अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की थी.आदित्य ने अब अचानक शादी का लिये निर्णय लिए जाने के पीछे की वजह बताई है.  आदित्य ने बताया ‘कोविड ने हमारी शादी के प्रोसेस को तेजी से बढ़ाया. दरअसल, लास्ट लॉकडाउन में मेरी और श्वेता की कई छोटी-छोटी बातों पर बहस हो जाती थी, क्योंकि मैं उन्हें मिस करता था. अभी हम जहां रह रहे हैं वहां से श्वेता का घर आधे किलोमीटर दूर था, लेकिन हम फिर भी नहीं मिल पाते थे. इस वजह से मैं काफी परेशान होता था. आप जिनसे प्यार करते हो, उनको लेकर चाहते हैं कि वह हमेशा हमारे साथ रहें. तो इस वजह से मैंने डिसाइड किया कि इस लॉकडाउन के बाद अब हमारे बीच और बहस या लड़ाई नहीं होनी चाहिए.’

आदित्य ने आगे बताया कि कैसे उन्होंने श्वेता के पैरेंट्स से उनका हाथ मांगा आदित्य ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा था कि मुझे नहीं फर्क पड़ता कि कितने लोग आएंगे, मुझे इससे कोई मतलब नहीं था कि शादी कहां करनी है. आप बस अपनी बेटी का हाथ मेरे हाथ में रख दें.अच्छी बात ये है कि जब हमारी शादी हुई तब कंडीशन थोड़ी ठीक थी. अब श्वेता मेरे साथ है और मुझे अकेला महसूस नहीं होता.’
आदित्य के पिता उदित नारायण ने खुलासा किया था कि आदित्य और श्वेता 10 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में थे. उन्होंने आदित्य और श्वेता की शादी पर कहा था, ‘आदित्य और श्वेता 10 सालों से लिव इन रिलेशनशिप में थे. मुझे लगा कि अब सही समय आ गया था दोनों को अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने का.’बता दें कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। फ़िलहाल दोनों ठीक हैं और शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रहे हैं।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें