29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमबॉलीवुडसोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान

सोनम कपूर के घर आया नन्हा मेहमान

सोनम कपूर ने दिया बेटे को जन्म

Google News Follow

Related

अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 20 अगस्त, 2022 को सोनम ने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा नन्हे  मेहमान के आने से काफी खुश हैं। सबसे पहले डिलीवरी की बात को रणबीर कपूर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर ने शेयर की और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नाना अनिल कपूर और  नानी   सुनीता कपूर को मुबारकबाद दी है। उन्होंने सोनम और आनंद की तरफ से एक मैसेज भी शेयर किया है, जो सोनम और आनंद की तरफ से है।

इस मैसेज में सोनम और आनंद ने कहा कि उन्होंने 20 अगस्त, 2022 को एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया है और वो बेहद खुश हैं। इसके लिए वो भगवान की शुक्रगुजार हैं। साथ ही उन्होंने अस्पताल के सभी डॉक्टर्स और नर्सेज को भी धन्यवाद दिया और कहा कि ये तो शुरुआत है आगे अब उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएंगी।

अभिनेता अनिल कपूर भी नाना बन गए और आने वाले नन्हे मेहमान के लिए बेहद ही खुश हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बेबी हेल्दी है, सोनम और आनंद ने बच्चे का वेलकम किया है। हमारे दिल में उसके लिए सिर्फ प्यार है। नए पेरेंट्स को ढेर सारी बधाई।”

यह समय ‘कपूर खानदान’ में जश्न मनाने का है। चाहने वाले भी कमेंट कर सोनम कपूर और आनंद अहूजा को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। सभी लोग बच्चे पर प्यार लुटा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, सोनम कपूर के बेटे को जन्म देने पर बॉलीवुड की सभी हस्तियाँ रेड हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए बच्चें को हेल्दी रहने की दुआ दे रहे हैं। अनिल कपूर के अलावा रिया कपूर, फराह खान समेत कई हस्तियों ने सोनम कपूर और बच्चे को लेकर पोस्ट शेयर की है।

अभिनेत्री सोनम कपूर की बात करें तो काफी लंबे समय से वो बडे़ पर्दे से दूर हैं। वह आनंद संग लंदन में रहती थीं। बच्चे की डिलीवरी के लिए वह इंडिया आईं। प्रेग्नेंट अवस्था में रहकर सोनम और आनंद अहूजा ने अपना एक ब्रैंड लॉन्च किया था, जिसमें सोनम बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। फैन्स ने इनपर खूब प्यार लुटाया था। और इसकी फोटोज भी खूब वायरल हुई थीं।

ये भी देखें

मुकेश अंबानी से आगे निकलेंगे राधाकिशन दमानी? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें