31 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमबॉलीवुडश्रीदेवी की संपत्ति पर किसने किया दावा की कोर्ट पहुंचे बोनी कपूर?

श्रीदेवी की संपत्ति पर किसने किया दावा की कोर्ट पहुंचे बोनी कपूर?

खटखटाया मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा

Google News Follow

Related

चेन्नई की मशहूर ईस्ट कोस्ट रोड (ECR) पर स्थित दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फार्महाउस प्रॉपर्टी को लेकर विवाद गहराने के बाद फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बोनी कपूर ने तीन लोगों पर अवैध दावेदारी का आरोप लगाया है और अदालत से हस्तक्षेप की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, बोनी कपूर ने कोर्ट में कहा कि तीन व्यक्तियों ने धोखाधड़ी से इस प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक़ जताना शुरू कर दिया है। यह ज़मीन श्रीदेवी ने 19 अप्रैल 1988 को एम.सी. संबंदा मुदलियार से खरीदी थी। बताया जाता है कि यह ज़मीन 1960 में परिवार के बीच हुए आपसी बंटवारे के बाद कानूनी रूप से श्रीदेवी के नाम पर दर्ज की गई थी।

लेकिन हाल ही में एक महिला और उसके दो बेटों ने इस संपत्ति पर दावा जताया। महिला का कहना है कि उसने 1975 में मुदलियार के बेटे से दूसरी शादी की थी। बोनी कपूर ने इस दावे को झूठा बताते हुए कहा कि उस व्यक्ति की पहली पत्नी 1999 तक जीवित थी, इसलिए दूसरी शादी कानूनी रूप से मान्य नहीं है।

बोनी कपूर ने तांबरम तालुक तहसीलदार के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया है, जिन्होंने उक्त तीन लोगों को कानूनी वारिस (legal heirship) प्रमाणपत्र जारी किया। याचिका में मांग की गई है कि इस प्रमाणपत्र को रद्द किया जाए और प्रॉपर्टी के स्वामित्व को लेकर किसी भी तरह का स्थानांतरण रोका जाए।

न्यायमूर्ति एन. आनंद वेंकटेश ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए तांबरम तहसीलदार को निर्देश दिया है कि वे चार हफ्तों के भीतर इस मामले की समीक्षा कर निर्णय लें। यह ECR स्थित फार्महाउस कपूर परिवार के लिए भावनात्मक महत्व रखता है। बोनी कपूर और उनकी बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर अक्सर यहां समय बिताते हैं। दोनों बेटियां भी अब अपनी मां की तरह बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

बोनी कपूर और श्रीदेवी का विवाह जून 1996 में हुआ था। दंपति की दो बेटियां हुईं, जान्हवी और खुशी। 24 फरवरी 2018 को दुबई में श्रीदेवी का आकस्मिक निधन हो गया था, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था और भारतीय सिनेमा में एक गहरी रिक्तता छोड़ दी।

यह भी पढ़ें:

पंजाब अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क भंडाफोड़, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा!

वैशाली में आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम!

“भारत बनेगा क्लीन एनर्जी हब” PM मोदी ने बैटरी इलेक्ट्रोड उत्पादन और EV निर्यात का किया शुभारंभ

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,268फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें