26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारतीय नौसेना में दो शक्तिशाली नीलगिरि फ्रिगेट शामिल!

भारतीय नौसेना में दो शक्तिशाली नीलगिरि फ्रिगेट शामिल!

समुद्री शक्ति को मिला बड़ा बल

Google News Follow

भारतीय नौसेना ने मंगलवार को दो नए नीलगिरि-क्लास स्टील्थ फ्रिगेट INS हिमगिरि और INS उदयगिरि को अपने बेड़े में शामिल किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हुए इस ऐतिहासिक समारोह ने भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता और नौसैनिक शक्ति को नई ऊंचाई दी है।

ये दोनों युद्धपोत प्रोजेक्ट 17 अल्फा (P-17A) का हिस्सा हैं। इस परियोजना का पहला पोत आईएनएस नीलगिरि इसी वर्ष पहले ही नौसेना में शामिल हो चुका है। खास बात यह है कि हिमगिरि और उदयगिरि में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी तकनीक और उपकरणों का इस्तेमाल हुआ है, जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि दो प्रमुख शिपयार्ड कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) और मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (MDL) ने एक साथ दो बड़े युद्धपोत सौंपे हैं। सूत्रों के अनुसार, यह भारत की बढ़ती शिपबिल्डिंग क्षमता और दोनों डिफेंस शिपयार्ड्स की तालमेल का प्रतीक है।

आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोनों फ्रिगेट में डिजाइन, स्टील्थ फीचर्स, हथियार और सेंसर सिस्टम्स में बड़े सुधार किए गए हैं। ये युद्धपोत पूरे स्पेक्ट्रम के समुद्री मिशनों को अंजाम देने में सक्षम हैं और नौसेना की लड़ाकू तैयारियों में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करेंगे। INS  उदयगिरि को इस श्रेणी का सबसे तेज़ी से डिलीवर किया गया जहाज़ माना जा रहा है। यह उपलब्धि भारतीय शिपयार्ड्स द्वारा अपनाई गई मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी की वजह से संभव हुई।

दोनों पोतों को नौसेना के वारशिप डिजाइन ब्यूरो (WDB) ने तैयार किया है। खास बात यह है कि उदयगिरि WDB द्वारा डिजाइन किया गया 100वां युद्धपोत है। इनका नामकरण उन ऐतिहासिक जहाजों के नाम पर किया गया है, जिन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक देश की सेवा की और हाल ही में रिटायर हुए।

दोनों फ्रिगेट को अब ईस्टर्न फ्लीट में शामिल किया जाएगा। इनके शामिल होने से भारत की हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में समुद्री हितों की सुरक्षा करने की क्षमता और भी मजबूत होगी। तीन फ्रिगेट का यह नया स्क्वाड्रन भारत की औद्योगिक-तकनीकी दक्षता और क्षेत्रीय शक्ति संतुलन का प्रतीक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

पंजाब अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क भंडाफोड़, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा!

“भारत बनेगा क्लीन एनर्जी हब” PM मोदी ने बैटरी इलेक्ट्रोड उत्पादन और EV निर्यात का किया शुभारंभ

श्रीदेवी की संपत्ति पर किसने किया दावा की कोर्ट पहुंचे बोनी कपूर?

वैशाली में आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें