30 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमबॉलीवुडकभी मजाक में शाहरूख खान ने कही थी ये बात और अब...

कभी मजाक में शाहरूख खान ने कही थी ये बात और अब सच हो गया!

Super star’s son Aryan Khan in Drugs Party

Google News Follow

मुंबई। मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के आरोप में NCB ने हिरासत में लिया है,आर्यन खान का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, आर्यन खान के मोबाइल में चैटिंग की जांच की जा रही है, आर्यन खान सहित एनसीबी ने 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है, इनमें से तीन बड़े उद्योगपतियों की लड़कियां भी शामिल हैं,इन आठ लोगों को मुंबई किला कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है, मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर NCB द्वारा मारे गए रेड में हशीश, एमडी, कोकीन की भारी मात्रा पाई गई है।

तीन दिनों पहले एनसीबी को इस ड्रग्स पार्टी की सूचना मिली थी.यह पता चला था कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए 80 हजार रुपए लिए जा रहे हैं,इसी सूचना के आधार पर पार्टी में शामिल होने के बहाने एनसीबी के कुछ अधिकारी क्रूज में घुस गए. अंदर का नजारा देखने के बाद इस टीम ने बाहर बैठे अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एनसीबी टीम ने शनिवार की रात छापेमारी को अंजाम दिया, इस ड्रग्स पार्टी में मेगा स्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल पाया गया. तीन दिनों के लिए यह ड्रग्स पार्टी आयोजित की गई थी। जिन आठ लोगों को एनसीबी ने हिरासत में लिया है ।

इस बीच शाहरुख खान के उस स्टेटमेंट की चर्चा है जिसमें उन्होंने मज़ाक में कभी कहा था कि उनके बेटे को ड्रग्स का भी एक्सपीरियंस करना चाहिए. उन्होेने कहा था कि उनके बेटे को वो सब खुराफ़ाती काम करना चाहिए जो वे अपनी जवानी में नहीं कर पाए। 1997 सिमी ग्रेवाल के एक टॉक शो में कहा था कि उनका बेटा लड़कियों को डेट करे, सेक्स और ड्रग्स का भी आनंद ले। वो एक बैड ब्वॉय बने और अगर वह गुड ब्वॉय जैसा दिखाई देने लगा तो वे उसे घर से बाहर निकाल देंगे. शाहरुख खान की मजाक में कही हुई यही बात सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें