सलमान खान की मदद से राजपाल यादव की रिहाई का दावा झूठा! क्या है वायरल वीडिओ का सच ?

सलमान खान की मदद से राजपाल यादव की रिहाई का दावा झूठा! क्या है वायरल वीडिओ का सच ?

The claim that Rajpal Yadav was released with Salman Khan's help is false! What is the truth behind the viral video?

अभिनेता राजपाल यादव से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सलमान  का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में जेल में बंद राजपाल यादव को सलमान खान की मदद से रिहाई मिल गई है। हालांकि, जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।

वायरल क्लिप में राजपाल यादव कहते सुनाई दे रहे हैं, “सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं, सलमान भाई के साथ आज बैठ के, अंदर से बहुत खुशी महसूस होती है।” मीडिया द्वारा जमानत को लेकर पूछे गए सवाल पर वे कहते हैं, “सच में रिलीव मेहसूस कर रहा हूँ।” इसी बयान के आधार पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुमान लगाया कि उन्हें हाल ही में जेल से रिहा किया गया है।

लेकिन तथ्य यह है कि यह वीडियो हाल का नहीं है। यह वर्ष 2018 का है, जब राजपाल यादव को एक पूर्व मामले में सजा काटने के बाद रिहाई मिली थी। उस समय उन्हें अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए लिए गए करीब 5 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान न करने और चेक बाउंस होने के मामले में दोषी ठहराया गया था। यह कार्रवाई परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत हुई थी और उन्होंने लगभग तीन महीने जेल में बिताए थे।

वर्तमान में राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के लंबे समय से लंबित कर्ज और चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी 2026 को आत्मसमर्पण करने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। यह मामला एक फिल्म परियोजना के वित्तपोषण के लिए लिए गए ऋण से जुड़ा है, जिसे वे पूर्ण रूप से चुकाने में असफल रहे।

सोशल मीडिया पर जहां कुछ यूजर्स ने सलमान खान की सराहना करते हुए रिहाई का दावा किया, वहीं कई अन्य ने इसे  पुराना वीडियो बताते हुए तथ्य जांचने की अपील की।

इस बीच, फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने भी राजपाल यादव की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे अभिनेता को 20 वर्षों से जानते हैं और उन्हें मेहनती तथा भला इंसान मानते हैं। प्रियदर्शन ने कहा, “बेचारे ने अपनी कम पढ़ाई की वजह से बड़ी गलती कर दी। राजपाल एक अच्छे इंसान हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कुछ निर्माताओं से राजपाल को उनकी सामान्य फीस से अधिक भुगतान करने की सलाह दी थी ताकि इस कठिन समय में उन्हें सहारा मिल सके।

स्पष्ट है कि वायरल वीडियो पुराना है और राजपाल यादव की हालिया रिहाई से उसका कोई संबंध नहीं है। अभिनेता फिलहाल जेल में ही हैं और मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी को मिला तारिक रहमान की शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण

म्युनिक सुरक्षा सम्मलेन 2026: विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, “भारत रणनीतिक स्वायत्तता के प्रति प्रतिबद्ध है”

 

इमरान खान को छिप-छिपाकर जेल से अस्पताल ले जाने की तैयारी !

Exit mobile version