राजपाल यादव के बाद अब धनुष पर कानूनी संकट, ₹20 करोड़ के मुआवज़े की मांग

रणवीर सिंह भी विवाद में फंसे

राजपाल यादव के बाद अब धनुष पर कानूनी संकट, ₹20 करोड़ के मुआवज़े की मांग

After Rajpal Yadav, Dhanush faces legal trouble over unfinished film, demands ₹20 crore compensation

बॉलिवुड के जाने माने अभिनेता राजपाल यादव के 10 करोड़ रूपए चेक बाउंस मामले के बाद अब तमिल सिनेमा के अभिनेता-फिल्मकार धनुष कानूनी विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोडक्शन हाउस थेनंड्ल फिल्म्स  ने उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजकर ₹20 करोड़ के मुआवज़े की मांग की है। यह विवाद फिल्म परियोजना से जुड़ा है, जिसकी घोषणा वर्ष 2016 में हुई थी लेकिन वह आज तक पूरी नहीं हो सकी।

नोटिस के अनुसार, धनुष ने थेनंड्ल फिल्म्स  के लिए नान रुद्रम नामक फिल्म का निर्देशन और अभिनय करने पर सहमति दी थी। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस का आरोप है कि बाद में धनुष इस प्रोजेक्ट से पीछे हट गए, जबकि उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे इसके बदले कंपनी के लिए एक अन्य फिल्म करेंगे। आरोप है कि इसके बावजूद कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।

प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि इस प्रोजेक्ट पर अब तक लगभग ₹20 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें एडवांस पेमेंट और प्री-प्रोडक्शन खर्च शामिल बताए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि फिल्म से जुड़े कलाकारों, जिनमें नागार्जुन और एसजे सूर्या शामिल थे, को पारिश्रमिक का भुगतान भी किया गया था। बाद में प्रोजेक्ट के ठप पड़ने से यह निवेश डूब गया।

थेनंड्ल फिल्म्स ने यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म के रुकने का एक बड़ा कारण धनुष द्वारा पूर्ण स्क्रिप्ट जमा न करना और अन्य पेशेवर प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता देना रहा, जिससे लंबे समय तक देरी होती चली गई। कानूनी नोटिस में धनुष से कहा गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर यह स्पष्ट करें कि क्या वे अपने पुराने आश्वासन के अनुसार 2025 के अंत से पहले फिल्म पूरी करने के लिए तारीखें देंगे। यदि ऐसा नहीं होता है, तो प्रोडक्शन हाउस ने खर्च की गई राशि की वापसी के साथ-साथ ₹1 करोड़ अतिरिक्त हर्जाने की मांग की है और आगे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह मामला धनुष से जुड़े पिछले साल के एक अन्य कानूनी विवाद के बाद सामने आया है। 2024 में उन्होंने अभिनेत्री नयनतारा को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी फिल्म नानुम राउडी थानुम के बिहाइंड-द-सीन्स फुटेज का इस्तेमाल नयनतारा की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में बिना अनुमति के किया गया। इस मामले में धनुष ने ₹10 करोड़ के हर्जाने की मांग की थी, जिसके बाद मद्रास हाईकोर्ट ने उन्हें Netflix, नयनतारा और फिल्मकार विग्नेश शिवन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दी थी।

इसी बीच, बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी एक अलग संविदात्मक विवाद में फंसे बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म Don 3 से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान का हवाला देते हुए लगभग ₹40 करोड़ के हर्जाने की मांग की है। वहीं, रणवीर सिंह की टीम ने इन दावों को चुनौती दी है और प्रोडक्शन हाउस की तैयारी से जुड़े मुद्दों की ओर इशारा किया है। इन दोनों मामलों ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में अनुबंध, समयबद्धता और प्रोजेक्ट कमिटमेंट्स को लेकर चल रहे तनाव को उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़ें:

“ईरान में ‘रेजीम चेंज’ सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है”

ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़; दिल्ली के स्कूलों को भेजी गई बम धमकी के मिले सुराग

बच्चों के अपहरण की अफवाह पर झारखंड में पाँच साधुओं की पिटाई

Exit mobile version