27.9 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमबॉलीवुडजल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म 'The Kerala Story'

जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी फिल्म ‘The Kerala Story’

तीसरे वीकेंड भी फिल्म की शानदार कमाई।

Google News Follow

Related

रिलीज से पहले ही विवादों से घिरी ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म के रिलीज होने के बाद से अब तक तीन हफ्ते गुजर गए हैं। 40 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है। वहीं अब फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन लगभग 8 करोड़ का बिजनेस किया था।

रिलीज के पहले हफ्ते में द केरल स्टोरी ने कुल कलेक्शन लगभग 81.14 करोड़ किया था। वहीं दूसरे वीकेंड पर ‘द केरल स्टोरी’ ने देशभर में 171.72 करोड़ की कमाई की। अपनी रिलीज के 15वें दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 6.60 करोड़ कमाए। शनिवार को फिल्म ने 9.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

रविवार के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार द केरल स्टोरी ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही द केरल स्टोरी ने 17 दिनों में लगभग 198.47 करोड़ का कुल कलेक्शन किया। उम्मीद है कि सोमवार को ‘द केरल स्टोरी’ अपनी कमाई में 200 करोड़ शामिल कर लेगी।

ये भी देखें 

बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बयान कहा, “फिल्म The Kerala Story जरूर देखें”

फिल्म ‘The Kerala Story’ ने ‘छत्रपति’ और ‘पीएस 2’ जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे!

फिल्म ‘The Kerala Story’ ने ‘छत्रपति’ और ‘पीएस 2’ जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे!

फिल्म ‘The Kerala Story’ का दमदार प्रदर्शन, दो हफ्ते में कमाई 170 करोड़ के पार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,279फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें