28 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमबॉलीवुड'The Kerala Story' बनी साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी हीट फिल्म

‘The Kerala Story’ बनी साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी हीट फिल्म

फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का तोड़ा रिकॉर्ड।

Google News Follow

Related

सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ काफी विवादों में रही। वहीं रिलीज के बाद कई राज्यों में फिल्म को बैन कर दिया गया हालांकि कई राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी कर दिया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने ओपनिंग डे से ही शानदार कारोबार कर रही है। वहीं इस फिल्म ने रिलीज के दो हफ्ते से भी कम समय में रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरला स्टोरी’ ने दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन 9.25 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई अब 165.94 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ ‘द केरला स्टोरी’ अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

डायरेक्टर लव रंजन की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ मार्च में रिलीज़ हुई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने लाइफटाइम रन 149.05 करोड़ रुपये पूरा किया था। वहीं अब ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक केरल स्टोरी के 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की संभावना है। इसी के साथ शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद ये आंकड़ा पार करने वाली ये साल 2023 की दूसरी हिंदी फिल्म बन जाएगी।

ये भी देखें 

फिल्म ‘The Kerala Story’ में हेट स्पीच, पश्चिम बंगाल सरकार का दावा

‘The Kerala Story’ का जलवा अब भी कायम, 150 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

बुढ़ापे में कैसे दिखेंगे आपके पसंदीदा सितारे? AI ने बनाई हैरान करने वाली तस्वीरें

Cannes 2023: कान के रेड कारपेट पर मृणाल ठाकुर का डेब्यू

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें