27 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमदेश दुनियाराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया​!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया​!

रोहित शर्मा आधुनिक क्रिकेट में दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में रोहित ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी में करिश्माई प्रदर्शन किया है।

Google News Follow

Related

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को पिछले 2 दशक में भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन में रोहित शर्मा को सम्मानित किया।

रोहित शर्मा आधुनिक क्रिकेट में दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में रोहित ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी में करिश्माई प्रदर्शन किया है। मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में अपने करियर का आगाज करने वाले रोहित ने 2013 से बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना शुरू किया था और पिछले एक दशक में महानतम ओपनर के रूप में खुद को स्थापित किया है।

रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे से किया था। अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के ठीक 19 साल बाद उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। रोहित ने 19 सितंबर 2007 को टी20 और नवंबर 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था।

टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके रोहित ने अपने करियर में अब तक 67 टेस्ट, 285 वनडे और 159 टी20 खेले हैं। टेस्ट में 12 शतक की मदद से 4,301 रन, वनडे में 33 शतक और 62 अर्धशतक की मदद से 11,720 रन और टी20 में 5 शतक और 32 अर्धशतक की मदद से 4,231 रन उनके नाम दर्ज हैं।

रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरा शतक (3), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के (653) का रिकॉर्ड है। छक्के लगाने की असाधारण क्षमता की वजह से उन्हें ‘हिटमैन’ भी कहा जाता है। वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (264) का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है।

रोहित धोनी के बाद भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने एशिया कप, टी20 विश्व कप 2024, और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भी खेली थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण और भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया को पद्मश्री से सम्मानित किया।

​यह भी पढ़ें-

लखनऊ अग्निकांड संस्थागत हत्या, सरकार पर मुकदमा दर्ज हो: राजपूत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,280फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें