30 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमबॉलीवुडवैश्विक स्तर पर कायम है फिल्म 'आरआरआर' का जादू, जीता तीसरा अवॉर्ड

वैश्विक स्तर पर कायम है फिल्म ‘आरआरआर’ का जादू, जीता तीसरा अवॉर्ड

आरआरआर ने सर्वश्रेष्ठ एक्शन कोरियोग्राफी एचआरसी के लिए सिएटल क्रिटिक्स अवार्ड जीता।

Google News Follow

Related

राजामौली निर्देशित फिल्म ‘आरआरआर’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है, बल्कि यह फिल्म वैश्विक स्तर पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। कुछ दिनों पहले फिल्म के गाने ‘नाटू नटू’ ने प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था। इसके बाद इसने क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड भी जीता। अब एक बार फिर इस फिल्म ने अवॉर्ड अपने नाम किया है।

दरअसल 17 जनवरी को सिएटल फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन ने 2022 के पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें एसएस राजामौली की आरआरआर को बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफी के लिए सिएटल क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है।

फिल्म के गानों को प्रेम रक्षित और दिनेश कृष्णन ने कोरियोग्राफ किया था। तो, आरआरआर के लिए विक्की अरोड़ा, इवान कोस्टाडिनोव, निक पॉवेल और रायचो वासिलिव स्टंट को-ऑर्डिनेटर थे। वहीं कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नटू’ के लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने के बाद भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “मैंने नहीं सोचा था कि मुझे इतना बड़ा अवॉर्ड मिलेगा। प्रेम रक्षित ने कहा कि मैं अवॉर्ड मिलने के बाद डेढ़ घंटे तक बाथरूम में रोता रहा।

ये भी देखें 

जमीन का टैक्स नहीं देने पर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को सिन्नर तहसीलदार का नोटिस

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,977फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें